अमावस्या 2025 सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2025
मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2025 Margashirsha Amavasya 2025 Date
- साल 2025 में मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवम्बर को है|
- अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 19 नवम्बर प्रातःकाल 09:43 मिनट|
- अमावस्या तिथि समाप्त – 20 नवम्बर दोपहर 12:16 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:45 मिनट से दोपहर 12:28 मिनट|
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 05:01 मिनट से प्रातःकाल 05:54 मिनट|
मार्गशीर्ष अमावस्या विधि Margashirsha Amavasya Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पितरो को समर्पित है. इस दिन पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना चाहिए। व्रत रखकर भगवान विष्णु और भगवान् शिव की आराधना करे. शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते है अमावस्या के दिन अधिक से अधिक भगवान के मंत्रो का जाप करना शुभ होता है.
मार्गशीर्ष अमावस्या उपाय Margashirsha Amavasya upay
- मार्गशीर्ष अमावस्या पर अन्न का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस दिन तिल, गर्म वस्त्र, अन्न, और जूते चप्पलका दान करना चाहिए.
- अमावस्या के दिन स्नान के बाद तर्पण करना चाहिए|
- इस दिन पितरों के लिए भोजन बनाकर गाय, कौआ, कुत्ता और चींटियों को खिलाना शुभ होता है|
- मार्गशीर्ष या अगहन अमावस्या पर “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए|
- इस दिन गुड़ का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.