मकर संक्रांति कब है 2026 Makar Sankranti Date Time 2026

मकर संक्रांति तिथि शुभ मुहूर्त 2026 Makar Sankranti Kab Hai 2026

Makar Sankranti Date Time 2026 मकर संक्रांति सभी प्रमुख पर्वो में से एक है. मकर संक्रांति को उत्तरायण और खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है सूर्य का राशि परिवर्तन संक्रांति कहलाता हैं। इस दौरान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाते है। आइये जानते है साल 2026 में मकर संक्रांति कब है, पुण्यकाल व महापुण्यकाल मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या न करे |

मकर संक्रांति 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Dates Pooja Timing 2026

  1. साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा|
  2. मकर संक्रान्ति का क्षण – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट पर|
  3. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से सायंकाल 05:45 मिनट तक|
  4. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – 14 जनवरी सायंकाल 03:13 मिनट से प्रातःकाल 04:58 मिनट तक|

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पहले उठकर तिल मिले जल से स्नान कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करे. मकर सक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं. भगवान सूर्य की पूजा के बाद तिल, उड़द दाल, चावल, गुड़, वस्त्र व धन अदि का किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को तिल और खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है.

मकर संक्रांति क्या करे Makar Sankranti 2026

  1. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना पुण्यकारी मना जाता है.
  2. ज्योतिष अनुसार इस दिन सुबह स्नान के बाद जल में कुककुम और काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए.
  3. इस दिन तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ होता है.
  4. मकर संक्रांति पर चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग लगाने से मनोकामना पूरी होती है.

मकर संक्रांति क्या न करे Makar Sankranti 2026

  1. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए.
  2. मकर संक्रांति के दिन बिना स्नान किये भोजन नहीं करना चाहिए.
  3. इस दिन घर पर आये जरूरतमंद को खाली हाथ न जाने दे.
  4. मकर संक्रांति के दिन सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचना चाहिए.
error: