X

मकर संक्रांति 2025 जानें सही तारीख Makar Sankranti 2025 Date

मकर संक्रांति शुभ योग 2025 Makar Sankranti Upay

Makar Sankranti 2025 Date   ज्योतिष अनुसार सूर्य के मकर राशि में आने को मकर सक्रांति कहा जाता है. सूर्य के मकर राशि में आने के साथ ही मलमास भी समाप्त हो जाता है. मान्यता है की मकर सक्रांति के दिन ही गंगा ने सगर के पुत्रों का उद्धार किया और गंगा सागर में जा मिली. इस साल मकर संक्रांति पर बेहद शुभ योग का संयोग बन रहा है. शास्त्रों के अनुसार इस योग में स्नान-दान, पूजा-पाठ, जप-तप करना बेहद लाभकारी होगा. आइये जानते हैं 2025 में मकर संक्रांति की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, संक्रांति और इस दिन क्या शुभ योग बनेंगे|

मकर संक्रांति 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Makar Sankranti Shubh Muhurat 2025

  1. साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. संक्रांति पुण्यकाल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:30 मिनट से शाम 05:46 मिनट तक|
  3. संक्रांति महापुण्य काल मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से प्रातःकाल 10:48 मिनट तक|
  4. मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 09:03 मिनट से सायंकाल 05:46 मिनट तक रहेगा|

मकर संक्रांति 2025 शुभ योग Makar Sankranti 2025 Muhurat

ज्योतिष अनुसार साल 2025 में मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मंगल पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है इस खास योग में खरीददारी और दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी. इसके अलावा इस दिन खरमास का समापन होने के साथ ही शुभ व मांगलिक कार्य भी शुरू हो जायेंगे.

मकर संक्रांति पूजा विधि Makar Sankranti Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़ और गंगाजल मिलाकर सूर्यदेव के मंत्र ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद जरूरतमंदो को तिल और खिचड़ी का दान करें। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण होते है जो शुभता का प्रतीक माना जाता है इस दिन सूर्य को जल देने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है

Related Post