मकर संक्रांति क्या ना करे Makar Sankranti Kya Na kare
मकर संक्रांति शुभ योग 2024 Makar Sankranti Shubh Yog 2024
ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस साल 15 जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन रवि योग के साथ वरियान योग भी बनेगा। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पर कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। इस दिन सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद होंगे। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु भी अपनी स्वराशि मेष में मौजूद होंगे। मकर संक्रांति पर वर्षो बाद बने इन खास संयोग से इस दिन किये गए पूजा पाठ, शुभ कार्य और दान का कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा. वरियान योग 14 जनवरी को रात 02:40 मिनट से 15 जनवरी रात 11:10 मिनट तक रहेगा। वही रवि योग 14 जनवरी को सुबह 10:22 मिनट से लेकर 15 जनवरी सुबह 07:15 मिनट तक रहेगा।
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करे Makar Sankranti Daan
- मकर संक्रांति पर दान का बहुत महत्व बताया गया है
- इस दिन सुबह स्नान के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण और जरूरतमंदो को तिल, गुड़, कंबल, चावल, काली उड़द, खिचड़ी, गर्म कपडे, अदि का दान करना शुभ माना गया है.
- शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर इन चीजों का दान करने से ग्रह से जुड़े दोष दूर होते है. इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.
मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान ना करे Makar Sankranti Daan
- शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति पर कुछ विशेष चीजों के दान वर्जित बताया गया है.
- मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए.
- इस दिन बासी भोजन का दान नहीं करना चाहिए.
- मकर संक्रांति के दिन जूतों का दान भी वर्जित बताया गया है इससे शनि दोष उत्पन्न हो सकते है.
- इस दिन प्लास्टिक या स्टील की चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है.
- मकर संक्रांति के दिन घर में पड़ी बेकार चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए.
- इस दिन प्याज, लहसुन व तामसिक चीजों का दान नहीं करना चाहिए.