महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त Maha Shivratri 2024 Shubh Muhurat  

शिवरात्रि उपाय Mahashivratri Shubh Yog 2024

Maha Shivratri 2024Maha Shivratri 2024 महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ माना गया है. इसदिन शुभ मुहूर्त में शिवलिंग का जलाभिषेक करने की बड़ी मान्यता है इस साल 2024 में महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष के संयोग के अलावा कई अन्य शुभ योगो का निर्माण होने से यह दिन और अधिक महत्पूर्ण होगा आइये जानते है साल 2024 महाशिवरात्रि व्रत तिथि, पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त और महादेव को चढ़ाई जाने वाली उनकी प्रिय चीजों कौन सी है.

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2024 Maha Shivratri Date Time 2024

  1. इस साल 2024 में महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च शुक्रवार के दिन रखा जायेगा |
  2. चतुर्दशी तिथि शुरू होगी – 8 मार्च रात्रि 09:57 मिनट पर|
  3. चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च सायंकाल 06:17 मिनट पर|
  4. महाशिवरात्रि व्रत का पारण होगा – 9 मार्च सुबह 06:27 मिनट से सायंकाल 03:28 मिनट तक|

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त Maha Shivratri Shubh Muhurat 2024

शास्त्रों की माने वैसे तो महा शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चार पहर में की जाती है लेकिन भक्त अपनी सुविधानुसार पूजा कर सकते हैं. महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल यानी की मध्यरात्रि में पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है. इस बार निशिथ काल पूजा के लिए 9 मार्च सुबह 12:04 मिनट से 12:52 बजे तक का सबसे शुभ है.

महाशिवरात्रि पूजा में क्या चढ़ाये Maha Shivratri Puja Samagri

  1. शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने पर भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं।
  2. शमी के पत्ते न सिर्फ शनिदेव को प्रिय है बल्कि महादेव को भी प्रिय है. महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक के बाद भोलेनाथ को शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं।
  3. इसके अलावा इस खास दिन पर भगवान शिव को बेलपत्र, भस्म, धतूरा, आक या मदार का फूल व अक्षत चढ़ाना चाहिए ये सभी महादेव की प्रिय चीजे है. अगर आज के दिन आप इनमे से कोई एक चीज भी शिवलिंग पर अर्पित कर देते है तो महादेव आपकी हर मनोकामना को पूरा करते है.
  4. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई, लस्सी, हलवे और खीर का भोग लगाना भी बेहद शुभ होता है.

 

error: