पूर्णिमा पूजा विधि Purnima Puja Vidhi 2026
Magh Purnima 2026 धार्मिक दृष्टि से माघ के महीने को ‘पुण्य का महीना’ कहा जाता है। माघ मास की पूर्णिमा को स्नान-दान के लिए शुभ माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवतागण धरती पर आते हैं. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान – दान करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. आइये जानते है साल 2026 में माघ पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का सही समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले खास कार्य क्या है|
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2026 Magh Purnima 2026 Shubh Muhurat
- साल 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी रविवार को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 1 फरवरी प्रातःकाल 05:52 मिनट |
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 2 फरवरी प्रातःकाल 03:38 मिनट |
- स्नान का ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:24 मिनट से सुबह 06:17 मिनट |
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट|
- चंद्रोदय समय – शाम 05:26 मिनट |
माघ पूर्णिमा विधि Magh Purnima Pooja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन प्रात: स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहन लें। इसके बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर, व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए. भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी को हल्दी का तिलक लगाएं, धूप-दीप अर्पित करे. रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना चाहिए.
माघ पूर्णिमा करना ना भूलें ये काम Magh Purnima Upay
- ज्योतिष की मानें तो इस बार माघ पूर्णिमा पर एक साथ कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इनमें रवि पुष्य योग का संयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग है। इस योग में गंगा स्नान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है.
- माघ पूर्णिमा के दिन कुछ रुपये पर हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.
- पूर्णिमा पर मध्य रात्रि में माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी स्रोत और श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए.






