माघ गुप्त नवरात्रि जनवरी 2026 में कब है Magh Gupt Navratri 2026 Kab Hai

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri 2026 Puja Vidhi

Magh Gupt Navratri 2026 Kab HaiMagh Gupt Navratri 2026 Kab Hai हिंदू धर्म के अनुसार साल में दो बार गुप्त नवरात्री माघ और आषाढ़ माह में मनाई जाती है. यह गुप्त साधना की ऐसी अवधि है, जिसमे नौ देवियों के बजाय, दस महाविद्याओं की पूजा होती है माघ मास की गुप्त नवरात्री जनवरी फ़रवरी के महीने में पड़ती है. आइये जानते है साल 2026 जनवरी में माघ गुप्त नवरात्री कब से कब तक चलेंगी, कलश या घट स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गुप्त नवरात्रो का महत्व क्या है|

माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2026 Gupt Navratri Dates 2026

  1. साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी सोमवार से प्रारम्भ होकर 28 जनवरी बुधवार को समाप्त होंगी|
  2. प्रतिपदा तिथि आरभ – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 जनवरी प्रातःकाल 02:14 मिनट |
  4. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 07:14 मिनट से 10:46 मिनट |
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|
  6. 26 जनवरी अष्टमी, 27 जनवरी नवमी और 28 जनवरी को नवरात्री पारण होगा|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में सुबह स्नान के बाद पूजाघर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करे मां को लाल फूलों की माला, कुमकुम का तिलक और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें साथ ही कलश स्थापना करें. मां दुर्गा को हलवा-पूड़ी, चना, खीर, और फल का भोग लगाएं और नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां दुर्गा की आरती करें. गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन पूजा के बाद घट विसर्जन करना चाहिए.

गुप्त नवरात्रि महत्व Gupt Navratri Mahatva

शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह गुप्त साधना, गुप्त सिद्धियों और दस महाविद्याओं की विशेष पूजा के लिए जानी जाती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रो के दौरान गोपनीय पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, शत्रु बाधा दूर होती है, धन-समृद्धि आती है मोक्ष प्राप्ति के लिए भी यह विशेष फलदायी मानी जाती है।

 

error: