माघ गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri 2025 Puja Vidhi
माघ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2025 Gupt Navratri Dates 2025
- साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ – 30 जनवरी गुरुवार से होकर इसका समापन 7 फ़रवरी शुक्रवार को होगा|
- घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – 30 जनवरी प्रातः काल 09:25 मिनट से 10:46 मिनट |
- घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त – 30 जनवरी दोपहर 12:13 मिनट से दोपहर 12:56 मिनट |
- प्रतिपदा तिथि आरभ – 29 जनवरी सायंकाल 06:05 मिनट |
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 30 फ़रवरी सायंकाल 04:10 मिनट |
- 5 फ़रवरी दुर्गा अष्टमी और 6 फ़रवरी दुर्गा नवमी और 7 फ़रवरी नवरात्री पारण|
गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi
गुप्त नवरात्रि केदौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद घर-पूजा घर की साफ़ सफाई करे और लाल रंग के वस्त्र धारण करे. पूजाघर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करे मां दुर्गा को लाल फूलों की माला, कुमकुम का तिलक और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें साथ ही पूजास्थल में कलश स्थापना करें. मां दुर्गा को हलवा-पूड़ी, चना, खीर, और फल का भोग लगाएं और नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां दुर्गा की आरती करें. गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन पूजा के बाद घट विसर्जन करना चाहिए.
गुप्त नवरात्रि पूजन सामग्री Gupt Navratri Samagri
अन्य नवरात्रि की तरह ही गुप्त नवरात्रि मेभी पूजन सामग्री का विशेष महत्व होता है नवरात्रि में पूजा के लिए माता की प्रतिमा, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी या तेल, धूप, नारियल, चावल, कुमकुम, लौंग-सुपारी, पान, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, फल-मिठाई, कलावा, आम के पत्ते इन सभी चीजों की जरूरत पड़ती है|