X

माघ अमावस्या 2026 में कब है Magh Amavasya 2026 Date

अमावस्या क्या करे क्या न करे Amavasya Niyam 2026

Magh Amavasya 2026 Date शास्त्रों में अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जाती है अमावस्या की तिथि पितरो को है. यूँ तो सभी अमावस्या तिथियां खास होती है लेकिन माघ मास की अमावस्या जिसे मौनी अमावस्या कहते है यह विशेष होती है. इस दिन मौन रहकर धार्मिक कार्य करना शुभ माना गया है. ‘मौनी’ शब्द ‘मौन’ और ‘मुनि’ से जुड़ा है, जिसका अर्थ तपस्या और शांति से है। आइये जानते है साल 2026 में माघ मौनी अमावस्या कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ समय, पूजा विधि और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026 Mauni Amavasya 2026 Date

  1. साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 18 जनवरी प्रातःकाल 12:03 मिनट|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 19 जनवरी प्रातःकाल 01:21 मिनट|
  4. ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 05:27 मिनट से प्रातःकाल 06:21 मिनट|
  5. अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:10 मिनट से दोपहर 12:53 मिनट|

माघ मौनी अमावस्या विधि Magh Amavasya Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन प्रातःकाल गंगाजल मिले जल से या पवित्र नदी में स्नान करें। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें। माघ अमावस्या के दिन विधिवत भगवान् विष्णु की पूजा कर उन्हें सभी पूजन सामग्री चढ़ाये और विष्णु चालीसा का पाठ करें। इस दिन मौन रहकर व्रत पूजन करें. पूजा के बाद जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान दक्षिणा देनी चाहिए.

मौनी अमावस्या क्या करे Mauni Amavasya Kya Kare

  1. मौनी अमावस्या को मौन रहकर व्रत, जप-तप और साधना करनी चाहिए इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है|
  2. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए.
  3. इस दिन ब्राह्मण, गाय, कौवे, चींटी और कुत्ते को भोजन कराना चाहिए|
  4. इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए|
  5. अमावस्या के दिन तुलसी और पीपल के पेड़ में जल देना शुभ होता है|
  6. अमावस्या के दिन सामर्थ्यनुसार दान करना शुभ होता है|

मौनी अमावस्या क्या ना करे Mauni Amavasya Kya Kare

  1. अमावस्या के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए|
  2. इस दिन शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए|
  3. इस दिन तुलसी, पीपल, और बिल्वपत्र नहीं तोड़ने चाहिए|
  4. इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और देर तक नहीं सोना चाहिए|
  5. अमावस्या के दिन बाल या नाखून नहीं काटने चाहिए|
  6. अमावस्या के दिन बाल धोना भी नहीं धोना चाहिए|
Related Post