करवाचौथ व्रत 2023 सौभाग्य प्राप्ति उपाय Karwa Chauth Vrat Upay

करवाचौथ व्रत चंद्रोदय समय Karwa Chauth Date Time 2023

Karwa Chauth Vrat UpayKarwa Chauth Vrat Upay पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस व्रत को निर्जल रखकर चंद्रदेव की पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता हैं. मान्यता है की इस दिन कुछ खास उपाय करने से सुहागिनों को सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है. साल 2023 में करवाचौथ का व्रत 1 नवंबर को शिव योग और सर्वार्थसिद्धि योग में रखा जायेगा. इसके साथ ही इस दिन परिघ योग होने से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जायेगा. आइये जानते है साल 2023 में करवाचौथ व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और इस दिन सुहागन महिलाओ द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए क्या उपाय करने चाहिए|

करवाचौथ व्रत शुभ मुहूर्त 2023 Karwa Chauth Vrat Tithi Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में करवाचौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा|
  2. चतुर्थी तिथि प्रारम्भ होगी – 31 अक्टूबर रात्रि 09:30 मिनट पर|
  3. चतुर्थी तिथि समाप्त होगी – 1 नवंबर रात्रि 09:19 मिनट पर|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – 1 नवंबर सायंकाल 05:36 मिनट से 06:54 मिनट तक|
  5. करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय का समय होगा – रात्रि 08:15 मिनट|

करवाचौथ पर किये जाने वाले उपाय karwachauth Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करना शुभ माना गया है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  2. इसदिन पूजा में मीठा पान अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है.
  3. करवाचौथ के दिन गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ करना चाहिए इससे सभी दुःख दूर होते है.
  4. आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए करवा चौथ के दिन भगवान गणेश की घी-गुड़ का भोग लगाकर अगले दिन इसे गाय को खिलाना चाहिए इससे धन लाभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. करवाचौथ के दिन भगवान गणेश को पूजा के समय दूर्वा चढ़ाएं. इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है.
  2. करवाचौथ व्रत चंद्रपूजन के साथ ही पूरा होता है इस दिन चांद निकलने के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देते समय जल के लोटे में थोड़ा कच्चा दूध और अक्षत मिलाएं। इससे चंद्रदेव प्रसन्न होते है.
  3. करवाचौथ के दिन देवी दुर्गा को पीले व लाल वस्त्र अर्पित कर ओम उमा महेश्वराभ्याम नम: मंत्र का जाप करने से दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है.
error: