कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त Kartik Purnima Shubh Muhurat
पंचांग की माने तो प्रत्येक माह में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि आती है जिस दौरान विशेष पूजा-पाठ, स्नान –दान और कई उपाय किये जाते हैं। कार्तिक के महीने में आने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली के नाम से जाना जाता है मान्यता है की इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, स्नान दान का समय, पूजा विधि और इस दिन के खास उपाय क्या है|
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Purnima Kab Hai 2025
- साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ– 4 नवम्बर रात्रि 10:36 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 नवम्बर सायंकाल 06:48 मिनट पर|
- स्नान – दान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:52 मिनट से प्रातःकाल 05:44 मिनट|
- पूजा का मुहूर्त – प्रातःकाल 07:58 से प्रातःकाल 09:20 मिनट|
- प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त – सायंकाल 05:15 मिनट से रात्रि 07:5 मिनट|
- पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – सायंकाल 05:11 मिनट|
कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे. भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करे. पूजा में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर सत्यनारायण व्रत कथा और मंत्र जाप करे. रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद दीपदान करे.
कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima Upay
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान कर ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जप करते हए सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
- आज के दिन चंद्रमा को दूध, गंगाजल, और अक्षत मिलाकर अर्घ्य देना शुभ होता है.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा करें और शाम को उनके सामने घी का दीपक जलाएं.
- इन दिन गंगा नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में जल में शक्कर और दूध मिलाकर चढ़ाएं. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.





