कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima Puja Vidhi
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Kartik purnima 2023 Muhurat
- पंचांग के अनुसार साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर रविवार को होगी|
- पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 नवंबर सायंकाल 03:53 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 नवंबर दोपहर 02:45 मिनट पर|
- कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 27 नवंबर को किया जायेगा|
- ब्रह्म मुहूर्त से दिनभर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान चलेगा|
कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik Purnima puja vidhi
पूर्णिमा स्नान दान के लिए बेहद ख़ास होती है. इस दिन प्रातः काल स्नानादि के बाद व्रत का संकल्प ले. संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान कर भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करे. प्राचीन कथाओ के अनुसार इस दिन चाँद निकलने के पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देकर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन किया जाता है. व्रत संपन्न करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराये और दान दक्षिणा दे. इस दिन देव दिवाली होती है ऐसे में संध्याकाळ के समय पवित्र नदी में दीपदान करने से मनोकामना पूरी होती है.
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करे Kartik Purnima Important Work
शास्त्रों केअनुसार कार्तिक पूर्णिमा बहुत खास मानी जाती है क्योकि इस दिन सभी देवी देवताओं को एकसाथ प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है मान्यता है की कार्तिक माह में भगवान विष्णु का नदियों में वास होता है. ऐसे में कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। आइये जानते है कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या उपाय करने चाहिए.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद भगवान विष्णु के मत्स्य रूप को तुलसी दल चढ़ाना शुभ होता है.
- इस दिन पवित्र नदियों और घाटों पर दीपदान करना चाहिए.
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान के पश्चात जरुरत मंदों को जूते-चप्पल, गर्म कपड़े और चावल का दान करना शुभ होता है.
- कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगाजल में कच्चा दूध और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीप जला कर, तुलसी की जड़ की मिट्टी का तिलक लगाने से हर कार्य में सफलता मिलती है।