होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024 Holika Dahan Muhurat 2024
होलिका दहन तिथि व मुहूर्त 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat
- साल 2024 में होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी|
- 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|
- होलिका दहन के दिन भद्रा का समय – 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट|
रंग कब खेला जायेगा Holi 2024 Date
होली रंगों का त्यौहार है रंगो के इस त्योहार में लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और बधाई व शुभकामनाएं देते हैं. इस साल 2024 में रंगवाली होली होलिका दहन के अगले दिन यानि 25 मार्च 2024 को खेली जाएगी.
होलिका पूजन के नियम Holika Pujan Ke Niyam
- शास्त्रों के अनुसार होलिका की पूजा के पारंपरिक नियम बताये गए है जिनका पालन करने से सुख समृद्धि बढ़ती है.
- होलिका पूजा शुरू करने से पहले पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
- ऐसी मान्यता है की कभी भी होलिका पूजन भद्रा काल में नहीं करना चाहिए.
- होलिका दहन के लिए प्रदोष काल में भद्रा मुक्त और पूर्णिमा तिथि होना जरूरी माना गया है।
- होलिका दहन के लिए आम की लकड़ी, पीपल और वट वृक्ष की लकड़ी को जलाना शुभ नहीं माना गया है.
- इसके लिए अरंड और गूलर की लकड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए.