होली कब है 24 या 25 मार्च 2024 Holi Kab Hai 2024 Date

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024 Holika Dahan Muhurat 2024

Holi Kab Hai 2024 DateHoli Kab Hai 2024 Date होली का त्यौहार सभी प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह पर्व दो दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेला जाता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है इस साल होलिका दहन की तिथि पर सुबह भद्रा रहेगी. ऐसे में लोगो में होलिका दहन और रंगवाली होली को लेकर कन्फूजन की स्तिथि बनी हुई है. आइये जानते है साल 2024 होलिका दहन सही तिथि व समय, रंगवाली होली कब खेली जाएगी, होलिका पूजन विधि और इसके नियम क्या है|

होलिका दहन तिथि व मुहूर्त 2024 Holika Dahan Shubh Muhurat

  1. साल 2024 में होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी|
  2. 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंगवाली होली खेली जायेगी|
  3. पूर्णिमा तिथि आरंभ – 24 मार्च प्रातःकाल 09:54 मिनट पर|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 25 मार्च दोपहर 12:29 मिनट पर|
  5. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 24 मार्च रात्रि 11:13 मिनट से रात्रि 12:27 मिनट तक|
  6. होलिका दहन के दिन भद्रा का समय – 24 मार्च की शाम 06.33 मिनट से रात 10.06 मिनट|

रंग कब खेला जायेगा Holi 2024 Date

होली रंगों का त्यौहार है रंगो के इस त्योहार में लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और बधाई व शुभकामनाएं देते हैं. इस साल 2024 में रंगवाली होली होलिका दहन के अगले दिन यानि 25 मार्च 2024 को खेली जाएगी.

होलिका पूजन के नियम Holika Pujan Ke Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार होलिका की पूजा के पारंपरिक नियम बताये गए है जिनका पालन करने से सुख समृद्धि बढ़ती है.
  2. होलिका पूजा शुरू करने से पहले पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
  3. ऐसी मान्यता है की कभी भी होलिका पूजन भद्रा काल में नहीं करना चाहिए.
  4. होलिका दहन के लिए प्रदोष काल में भद्रा मुक्त और पूर्णिमा तिथि होना जरूरी माना गया है।
  5. होलिका दहन के लिए आम की लकड़ी, पीपल और वट वृक्ष की लकड़ी को जलाना शुभ नहीं माना गया है.
  6. इसके लिए अरंड और गूलर की लकड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए.

 

 

error: