हरतालिका तीज कब है 2024 Hartalika Teej Puja Vidhi 2024

हरतालिका तीज 2024 शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Shubh Muhurat 2024  

Hartalika Teej Puja Vidhi 2024Hartalika Teej Puja Vidhi 2024 पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाए निर्जल और निराहार व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती की पूजा करती है और   पति की लंबी आयु की कामना करती है. कहा जाता है की माता पार्वती ने भी भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए हरितालिका तीज का व्रत किया था। आइये जानते है साल 2024 में हरतालिका तीज व्रत कब है, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurt 2024

  1. साल 2024 में हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी – 5 सितंबर दोपहर 12:21 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी – 6 सितंबर शाम 03:01 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:02 मिनट से 08:33 मिनट तक|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज व्रत में प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजा के लिए भगवान शिव-माता पार्वती और भगवान गणेश की रेत व काली मिट्टी से प्रतिमा बना ले. अब इन्हे एक चौकी पर स्थापित कर श्रृंगार करे. प्रतिमा का तिलक कर सभी पूजन सामग्री धूप दीप, फल-फूल नैवेद्य, माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करे इसके बाद मीठी चीजों का भोग लगाए. अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

हरतालिका तीज उपाय Hartalika teej upay

  1. शास्त्रों के अनुसार इस दिन माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित कर ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
  2. हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी की 11 गांठ चढ़ाने से विवाह के योग मजबूत होते है.
  3. अखंड सौभाग्य के लिए हरतालिका तीज केदिन माता पार्वती को लाल सिन्दूर अर्पित करना शुभ होता है.
  4. हरतालिका तीज के दिन पूजा के बाद घर के सभी कोनो में कपूर जलाकर घुमाएं इससे नेगेटिविटी दूर होती है.
  5. हरतालिका तीज की शाम शिव-पार्वती के मंदिर में घी के 11 दीपक जलाएं इससे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.
error: