हरतालिका तीज कब है 2023 Hartalika Teej Puja Vidhi 2023

हरतालिका तीज 2023 शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Shubh Muhurat 2023  

Hartalika Teej Puja Vidhi 2023Hartalika Teej Puja Vidhi 2023 पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. सुहागिन महिलाए हरतालिका तीज के दिन निर्जल और निराहार व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है. कहा जाता है की माता पार्वती ने भी भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए हरितालिका तीज का व्रत किया था। आइये जानते है साल 2023 में हरतालिका तीज व्रत कब रखा जायेगा, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

हरतालिका तीज तिथि शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date Time Muhurt 2023

  1. साल 2023 में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर सोमवार को रखा जायेगा|
  2. तृतीया तिथि शुरू होगी 17 सितंबर प्रातःकाल 11:08 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त होगी 18 सितंबर को रात्रि 12:39 मिनट पर|
  4. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक|
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त होगा – शाम 06:23 मिनट से रात्रि 08:44 मिनट तक|
  6. पारण का शुभ मुहूर्त होगा – 19 सितम्बर को सूर्योदय के बाद|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाये और कुवारी कन्याओ द्वारा रखा जाता है इस व्रत में प्रातःकाल और प्रदोष काल दोनों समय पूजा का विधान है. इस दिन प्रातः स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की रेत व काली मिट्टी से प्रतिमा बना ले. अब इन्हे एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. प्रतिमाओं को उनकी प्रिय पूजन सामग्री अर्पित करे माता पार्वती को सुहाग का सामान और लाल सिन्दूर अर्पित करे इसके बाद मीठे का भोग लगाए. अंत में व्रत कथा पढ़कर आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे और ब्राह्मण को दान दक्षिणा देकर व्रत संपन्न करे.

हरतालिका तीज का महत्व Hartalika Teej Mahatva

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत विशेष महत्व रखता है. इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह ऋंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं तो वही कुंवारी कन्याये भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का यह व्रत रखती हैं. मान्यता है की इस दिन निर्जल उपवास कर विधि-विधान से भगवन शिव और माता पार्वती की पूजा से मनचाहा वर प्राप्त होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

हरतालिका तीज उपाय Hartalika Teej Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज केदिन माता पा‌र्वती को हल्दी की 11 गांठ चढ़ाने से विवाह के योग मजबूत होते है.
  2. तीज के दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर 21 बेल पत्र चढ़ाये और कम से कम 11 या 21 बार परिक्रमा कर इन शिवलिंग को बेल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके बाद देवी कात्यायिनी के विवाह मंत्र का जाप करें इससे विवाह योग मजबूत बनते है.
  3. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज के दिन माता पार्वती को सुहाग की सामग्री विशेषकर सिन्दूर अर्पित करना शुभ होता है.
  4. हरतालिका तीज व्रत के दिन व्रती महिलाओं को भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा के बाद तीज व्रत की कथा पढ़नी या सुननी चाहिए।
  5. हरतालिका तीज के दिन किसी अन्य महिला को सुहाग का सामान दान करना शुभ होता है.
error: