X

हरतालिका तीज कितनी तारीख को है 2025 Hartalika Teej Kab Hai 2025

हरतालिका तीज पूजा विधि 2025 Hartalika Teej Puja

Hartalika Teej Kab Hai 2025 पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है. महिलाये इस दिन निर्जल व्रत रखती है हरतालिका तीज के दिन भगवान् शिव और माता गौरी का पूजन करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आइये जानते है 2025 में हरतालिका तीज व्रत कब रखा जायेगा, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

हरतालिका तीज तिथि व शुभ मुहूर्त Hartalika Teej Date time tithi Muhurat 2025

  1. साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त मंगलवार |
  2. तृतीया तिथि शुरू– 25 अगस्त दोपहर 12:34 मिनट |
  3. तृतीया तिथि समाप्त – 26 अगस्त दोपहर 01:54 मिनट |
  4. ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:27 मिनट से प्रातःकाल 05:12 मिनट|
  5. प्रातःकाल पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 05:56 मिनट से 08:31 मिनट तक|
  6. अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:57 मिनट से दोपहर 12:48 मिनट|
  7. विजय मुहूर्त – दोपहर 02:31 मिनट से दोपहर 03:23 मिनट|
  8. साध्य योग- दोपहर 12:09 मिनट तक|
  9. व्रत पारण समय – 27 अगस्त को सूर्योदय के बाद|

हरतालिका तीज पूजा विधि Hartalika Teej Puja Vidhi

हरतालिका तीज के दिन स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले. भगवान शिव-पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पूजास्थल में एक चौकी पर स्थापित कर इनका श्रृंगार करे. भोलेनाथ को उनकी प्रिय सामग्री व माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करे इसके बाद भोग लगाए. अब व्रत कथा पढ़कर संपूर्ण शिव परिवार की आरती करे. अगले दिन व्रत का पारण करे.

हरतालिका तीज के दिन क्या करे क्या ना करे Hartalika Teej Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज को निर्जल व्रत रखकर चतुर्थी पर पारण करना चाहिए.
  2. तीज के दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए.
  3. इस दिन काले या सफेद रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए।
  4. इस दिन तामसिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  5. व्रत के दिन पूजा के बाद तीज व्रत कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए।
  6. हरतालिका तीज पर संपूर्ण शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए,
  7. संभव हो तो आज के दिन निर्जल व्रत करना चाहिए.
Related Post