गुरु पूर्णिमा 2022 में कब है Guru Poornima 2022 Date Time

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Guru Poornima Puja Vidhi 

Guru Poornima Guru Poornima आषाढ़ मास की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. इस दिन गुरु की पूजा का विधान है. पौराणिक कथाओ के अनुसार इसी दिन ऋषि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था जिस कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते है. आज के दिन परिवार में जो भी बड़ा हो उसे भी गुरू मानकर उनका सम्मान व पूजन करना चाहिए | गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा पर व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करना शुभ होता है. आज हम आपको साल 2022 गुरु पूर्णिमा की सही तिथि व दिन, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और पूर्णिमा तिथि कब से कब तक रहेगी इस बारे में बताएँगे.

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Guru Poornima Shubh Muhurat 2022 

  1. साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई बुधवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी – 13 जुलाई प्रातःकाल 04:00 मिनट पर |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 14 जुलाई प्रातःकाल 12:06 मिनट पर |
  4. पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय समय होगा- रात्रि 08:59 मिनट पर|

गुरु पूर्णिमा का महत्व Guru Poornima Mahatva

गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्‍मान व्‍यक्‍त करने का दिन होता है. धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्‍यास की पूजा की जाती है. गुरु पूर्णिमा के दिन विधि विधान से गुरु की पूजा करनेपर अज्ञानता और जीवन के कष्ट दूर होते है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनों का आदर और सम्मान करने से सफलता का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है.

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि Guru Purnima puja vidhi

Guru Poornima शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का महत्व है इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी अन्यथा घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दे. इसके बाद भगवान् विष्णु की पूजा कर उन्हें नैवेद्य अर्पित करे. यह दिन गुरु पूजन के लिए खास होता है इसीलिए घर की उत्तर दिशा में व्यास जी की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें फूलो की माला अर्पित करे. इसके बाद अपने गुरु को आसन पर विराजित कर उन्हें पुष्पमाला पहनाये और वस्त्र आदि भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करे. पूर्णिमा के दिन चंद्रपूजन की बहुत मान्यता है रात्रि में चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पूजा समपन्न करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

गुरु पूर्णिमा के नियम Guru Poornima Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर घर में गन्दगी नहीं रखनी चाहिए.
  2. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा की जाती है ऐसे में इस दिन किसी को भी कठोर बचन नहीं बोलना चाहिए.
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन किसी भी बढे बूढ़े का अपमान नहीं करना चाहिए.
  4. इस दिन तामसिक चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए.
  5. धार्मिक मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु का निरादर नहीं करना चाहिए.
  6. गुरु पूर्णिमा के दिन द्वार आये या जरूरतमंद लोगों को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए बल्कि इस दिन पीले अनाज अथवा पीली मिठाई का दान करना चाहिए ऐसा करने से आपका भाग्य मजबूत होता है.

गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करे Guru Poornima 2022

  1. गुरु पूर्णिमा भाग्योदय की तिथि मानी जाती है अगर इस दिन कुछ विशेष कार्य और सच्चे मन से गुरु की पूजा की जाय तो न केवल गुरु बल्कि ईश्वर की असीम कृपा भी आपको प्राप्त होती है.
  2. इस दिन जरूरतमंदो को पीली चीजों का दान करना शुभ होता है.
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.
  4. इस दिन भगवान् विष्णु की पूजा कर कृष्ण प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए.
error: