धनतेरस 2025 सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त Dhanteras 2025 Shubh Muhurat  

धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है शास्त्रों में धनतेरस पर जहाँ सोना-चांदी, पीतल के बर्तन खरीदने की परंपरा है तो वही इस दिन लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और धन्वन्तरि जी के पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है. इस साल धनतेरस बेहद शुभ है क्योकि इस दिन कई शुभ योग बनेंगे. कहते है की धनतेरस के दिन खरीदी गयी चीजों में 13 गुना अधिक वृद्धि होती है. आइये जानते है इस साल धनतेरस कब है, पूजा व खरीददारी के शुभ मुहूर्त, शुभ योग और धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीददारी शुभ मानी जाती है.

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2025 Dhanteras Shubh Muhurat 2025 

  1. साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को मनाया जायेगा|
  2. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
  3. त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
  4. पूजा शुभ मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट तक |
  5. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
  6. वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |

धनतेरस खरीददारी मुहूर्त Dhanteras Shopping Time 2025

  1. सोना चाँदी खरीदने का शुभ मुहूर्त – दोपहर 12:18 से 19 अक्टूबर प्रातःकाल 06:24 मिनट |
  2. खरीददारी का अमृत काल मुहूर्त – सुबह 08:50 मिनट से सुबह 10:33 मिनट|
  3. प्रदोष काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट|
  4. वृषभ काल खरीददारी मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट|

धनतेरस 2025 शुभ योग Dhanteras Shubh Yog 2025

ज्योतिष अनुसार इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग बन रहे हैं। धनतेरस पर इस बार बुधादित्य राजयोग, हंस राजयोग और ब्रह्म योग का महासंयोग हो रहा है। इस दिन गुरु का गोचर अपनी उच्च राशि कर्क में हो रहा है। जिससे हंस राजयोग बनेगा साथ ही सूर्य और बुध की युति कन्या राशि में होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा।

धनतेरस पर क्या खरीदे Dhanteras shopping tips

  1. मान्यता है कि धनिया धन में वृद्धि का करक होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर लाना बेहद शुभ मना जाता है. इस दिन धनिये खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है।
  2. माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा में सुपारी का प्रयोग कर अगले दिन इसे अपने घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए।
  3. धनतेरस पर यदि आप सोना चाँदी नहीं खरीद रहे है तो ऐसे में इस दिन पीतल का सामान खरीदकर घर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की प्रसन्न हो सकती है
  4. धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी खास महत्व है. धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाने से माता लक्ष्मी का प्रवेश माना जाता है।
  5. पान के पत्तों का हिंदू धर्म में खास महत्व है। शास्त्रों में धनतेरस की पूजा के लिए पान का पत्ता बेहद लाभकारी बताया गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन पान के पत्ते घर लाने चाहिए।
error: