धनतेरस तिथि खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. धनतेरस से दिवाली पर्व की शुरुवात होती है इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी, धन्वंतरि जी और भगवान कुबेर की पूजा की मान्यता है. इसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहते है। मान्यता है की इसी दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक भगवन धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. इसीलिए इस दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। आइये जानते है साल 2025 में धनतेरस कब है 18 या 19 अक्टूबर, पूजा व खरीददारी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन सुख समृद्धि के लिए किये जाने वाले उपाय क्या है|
धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2025 Dhanteras Shubh Muhurat 2025
- साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को है|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
- त्रयोदशी तिथि समाप्त – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
- पूजा का शुभ मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. शाम के समय पूजा मुहूर्त में सबसे पहले गणेश जी का पूजा करे. प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर यम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए.
धनतेरस के दिन किये जाने वाले उपाय Dhanteras Upay
- धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और घर के मंदिर में भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा करें.
- धनतेरस की दिन सोना, चांदी या पीतल से बनी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
- धनतेरस के दिन शाम के समय घर के बाहर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर यमराज जी को अर्पित करते हुए एक दीपक जलाएं।
- धनतेरस के दिन पीली कौड़िया माता लक्ष्मी को अर्पित करे पूजा के बाद इन्हें धन के स्थान पर रखने से धनलाभ होता है|
- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है.