देव दिवाली कब है 2023 Dev Diwali Kab Hai 2023 Mein

देव दिवाली उपाय Kartik Purnima Puja Vidhi

Dev Diwali Kab HaiDev Diwali Kab Hai पंचांग के अनुसार देव दीपावली हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली, त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते है. देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद आती है. इस दिन प्रदोष काल में दिवाली मनाई जाती है. इस दिन वाराणसी में गंगा नदी के घाट और मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग होते हैं. इस साल देव दिवाली कई शुभ योगो में आ रही है आइए जानते हैं साल 2023 में देव दीपावली कब है, दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और इस दिन के उपाय क्या है|

देव दिवाली कब है Dev Diwali 2023 Shubh Muhurat

  1. देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 नवंबर सायंकाल 03:53 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 नवंबर दोपहर 02:45 मिनट पर|
  4. 2023 में देव दीपावली 26 ​नवंबर रविवार को मनाई जाएगी|
  5. जबकि कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 27 नवंबर सोमवार को होगा|

देव दीपावली पर दीप जलाने का शुभ मुहूर्त 2023 Dev Deepawali Muhurat 2023

  1. साल 2023 में देव दिवाली 26 नवंबर को है|
  2. देव दीपावली पर दीप जलाने का प्रदोष काल मुहूर्त होगा – शाम 05:08 मिनट से शाम 07:47 मिनट तक|
  3. दीप जलाने के लिए 2 घंटे 39 मिनट का शुभ समय मिलेगा|

देव दीपावली शुभ योग 2023 Dev Deepawali Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार इस साल देव दीपावली पर 3 शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन रवि योग, परिघ योग और शिव योग बनेगा. प्रात: काल 06:52 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा, जो दोपहर 02:05 मिनट तक रहेगा. परिघ योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12:37 मिनट तक रहेगा उसके बाद से शिव योग शुरू होगा. जो कार्तिक पूर्णिमा को रात तक रहेगा.

देव दिवाली उपाय Dev Diwali Upay

  1. कार्तिक का महीना बहुत ही खास माना जाता है इस माह में किये गए स्नान दान से पुण्य की प्राप्ति होती है वही यह माह माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी अति शुभ होता है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा या देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए. इससे घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है और घर से दरिद्रता दूर होती है.
  3. देव दिवाली के खास दिन पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सारी बाधाओं का नाश होता है.
  4. नौकरी या कारोबार में तरक्की के लिए देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीला रंग का कपड़ा बांधने से कारोबार में उन्नती होती है और नौकरी में धनलाभ होता है|
  5. देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने का फल दस यज्ञों के समान होता है.
error: