दीपावली 2025 Diwali Lakshmi Ganesh Puja Vidhi
हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है. इस दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है दीवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है इस साल दीवाली पर्व की तिथियों को लेकर कन्फूशन बना हुआ है आइये जानते है साल 2025 में दीपावली की सही तिथि, लक्ष्मी – गणेश पूजन मुहूर्त, पूजा विधि, धनतेरस, भाईदूज, गोवेर्धन पूजा और नरक चतुर्दशी कब है|
दीवाली पर्व की तिथिया 2025 Diwali All Dates 2025
1. धनतेरस – 18 अक्टूबर शनिवार
2. काली चौदस हनुमान पूजा – 19 अक्टूबर रविवार
3. नरक चतुर्दशी – 20 अक्टूबर सोमवार
4. दीपावली – 20 अक्टूबर सोमवार
5. गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर बुधवार
6. भाईदूज – 23 अक्टूबर गुरुवार
दिवाली शुभ मुहूर्त 2025 Diwali Festival 2025 Date Time
1. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – 20 अक्टूबर शाम 07:08 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
2. प्रदोष काल मुहूर्त्त – शाम 05:46 मिनट से रात्रि 08:18 मिनट तक |
3. वृषभ काल मुहूर्त्त – शाम 07:08 मिनट से रात्रि 09:03 मिनट तक |
4. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 20 अक्टूबर सायंकाल 03:44 मिनट पर |
5. अमावस्या तिथि समाप्त – 21 अक्टूबर सायंकाल 05:54 मिनट पर |
दिवाली लक्ष्मी पूजन विधि DIwali Goddess Lakshmi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन एक साफ़ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे. पूजास्थल में जल से भरा कलश रखे. कलश के अंदर एक सिक्का, सुपारी, गेंदे का फूल और अक्षत डालें। कलश पर आम या अशोक के पांच पत्ते लगाएं। कलश को एक छोटी सी थाली से ढंके जिसके ऊपर चावल रख दें। अब सबसे पहले घी के दीपक जलाये.
प्रतिमाओं को तिलक कर सभी पूजन सामग्री जैसे- खील, बताशे, पंच मेवा, गुड़, फल-फूल, मिठाई, माँ लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करे. माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप और श्री सूक्त का पाठ करें। महालक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी व बहीखाते की पूजा और आरती करे। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाकर दीवाली मनाये.