नवरात्रि दूसरा दिन शुभ मुहूर्त पूजा विधि Chaitra Navratri 2024 Second Day Puja Vidhi

नवरात्रि दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी Navratri Dusra Din Brahmcharini Puja

Chaitra Navratri 2024 Second Day Puja Vidhi पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल मंगलवार से हो रही है नवरात्रि के इन नौ दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर अष्टमी, नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मान्यता है की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से जीवन में खुशहाली आती है। आइये जानते है चैत्र नवरात्रि के दूसरे नवरात्रि व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, माँ ब्रह्मचारिणी स्वरुप, प्रिय रंग, भोग, फूल, मंत्र, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

चैत्र नवरात्री दूसरा दिन तिथि व मुहूर्त 2024 Chaitra Navratri 2024 Muhurat

  1. साल 2024 में चैत्र नवरात्रि का दूसरा नवरात्रि व्रत 10 अप्रैल बुधवार को रखा जायेगा|
  2. इस दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी|

देवी ब्रह्मचारिणी स्वरुप Goddess Brahmcharini Swaroop

शास्त्रों के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म स्वरूप है. यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली| देवी को इस जगत की समस्त चर व अचर विद्याओं की ज्ञाता माना जाता है. मां सफेद वस्त्र धारण करती है. मां के दाहिने हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है. मां ब्रह्मचारिणी पवित्रता, शांति, तप और शुद्ध आचरण का प्रतीक मानी जाती हैं.

माता ब्रह्मचारिणी पूजन विधि Goddess Brahmcharini Pooja Vidhi

नवरात्रि के दूसरे दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर मां ब्रह्मचारिणी को पंचामृत से स्नान करवाएं. अब उन्हें रोली, अक्षत, पान, सुपारी, फल, मेवे और धूप दीप अर्पित करे. इसके बाद उन्हें सफेद या पीले वस्त्र अर्पित करें. दूसरे दिन माँ को शक्कर का भोग लगाएं। इसके बाद सभी देवी देवताओ का आह्वाहन करे और देवी मन्त्र ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः का जाप कर व्रत कथा का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ कर आरती करे.

माँ का पसंदीदा रंग, फूल व भोग Second Navratri Color Bhog 

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी को उनके प्रिय रंग पीले, नारंगी या हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए. देवी दुर्गा के दूसरे स्वरुप देवी ब्रह्मचारिणी को बरगद के फूल या लाल रंग के पुष्प अति प्रिय है माँ का पसंदीदा भोग शक्कर है. दूसरे दिन मां को उनकी ये सभी प्रिय चीजे अर्पित करने से माँ जल्दी प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि दूसरा दिन उपाय Second Navratri Upay

  1. शास्त्रों की अनुसार नवरात्री के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना बहुत उत्तम माना जाता है.
  2. इस दिन माता को चांदी की वस्तु भी अर्पित करना शुभ होता है.
  3. इस दिन शिक्षा या ज्ञान के लिए मां सरस्वती की पूजा लाभकारी होती है.
  4. वैवाहिक सुख के लिए नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद लेकर सिद्ध किया हुआ मंगल यंत्र धारण करना चाहिए।
  5. आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
error: