भाई दूज कब है 14 या 15 नवंबर Bhaidooj 2023 Date Time

भाईदूज शुभ मुहूर्त पूजा विधि Bhaidooj puja Vidhi

Bhaidooj 2023 Date Time भाईदूज को भैयादूज, भातृ द्वितीया और भाई टीका कई नामो से जाना जाता है. यह एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहिन के प्यार और बंधन का प्रतीक है पंचांग के अनुसार हर साल भाई दूज दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार भाईदूज की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है आइये जानते है साल 2023 में भाई दूज कब मनाया जायेगा, सही तारीख, भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले उपाय क्या है|

भाईदूज शुभ मुहूर्त 2023 Bhaidooj Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में भाईदूज का पर्व 14 नवंबर मंगलवार और 15 नवंबर बुधवार दो दिन मनाया जायेगा|
  2. द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी – 14 नवंबर दोपहर 02:36 मिनट पर |
  3. द्वितीया तिथि समाप्त होगी – 15 नवंबर दोपहर 01:47 मिनट पर |
  4. 14 नवंबर तिलक मुहूर्त – दोपहर 01:10 मिनट से सायंकाल 03:19 मिनट तक|
  5. 15 नवंबर तिलक मुहूर्त – दोपहर 01: 09 मिनट से दोपहर 01: 49 मिनट तक|
  6. कार्तिक शुक्ल द्वितीया 14 और 15 नवंबर दोनों ही दिन होने के कारण यह पर दो दिन मनाया जा सकता है|

भाईदूज तिलक व पूजा विधि Bhaidooj 2023

भाई दूज के दिन भाई-बहिन दोनों को प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा की थाल सजानी चाहिए जिसमे कुमकुम, चंदन, फल-फूल, मिठाई, सुपारी या सूखा नारियल रखे. सबसे पहले प्रथम पूज्य गणेश जी और फिर भगवान विष्णु की पूजा करे. अब शुभ मुहूर्त में भाई को चौक पर बिठाकर उनका तिलक करें. तिलक के बाद पान, सुपारी, बताशे, फूल, और नारियल भाई को देने चाहिए अब भाई की आरती कर ले. पूजा के बाद भाई को भी सामर्थय अनुसार बहिन को उपहार स्वरुप कुछ भेंट कर उनकी रक्षा का वचन देना चाहिए।

भाईदूज के उपाय Bhaidooj Do These Thing

  1. शास्त्रों के अनुसार भईया दूज के दिन भाई को बहन के घर जाकर तिलक करवाकर भोजन करना चाहिए इससे दोनों के जीवन में खुशहाली आती है.
  2. इस दिन तिलक करते समय बहनें “गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े, का जाप करें यह काफी शुभ होता है.
  3. भाईदूज की शाम बहनो को घर के बाहर यमराज के नाम से चौमुखी दीपक जलाना चाहिए इससे आरोग्य का वरदान मिलता है.
error: