अगस्त 2023 व्रत त्यौहार लिस्ट August Vrat Tyohar List 2023 

अगस्त माह व्रत त्यौहार संपूर्ण लिस्ट Calendar Full List of August 2023

August Vrat Tyohar List 2023 August Vrat Tyohar List 2023  अगस्त माह अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना होता है जो व्रत-त्योहारों की दृष्टि से खास होता है. इस साल अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। अगस्त माह की शुरूआत सावन के तीसरे मंगलागौरी व्रत से होगी. वही अगस्त माह का समापन सावन पूर्णिमा यानि रक्षाबंधन के साथ होगा. आइये जानते है अगस्त माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट और इस माह में कौन कौन से व्रत त्यौहार किस-किस तारीख को पड़ेंगे|

अगस्त 2023 के व्रत और त्योहार August 2023 Festival Calendar List

मंगलागौरी व पूर्णिमा व्रत Manglagauri vrat

साल 2023 में 1 अगस्त मंगलवार के दिन सावन का तीसरा मंगलागौरी व्रत रखा जायेगा और इसी दिन सावन के अधिकमास की पूर्णिमा तिथि है इस दिन सरयाणारायण व्रत भी किया जायेगा|

सावन संकष्टी गणेश चतुर्थी sankahti chaturthi

साल 2023 में 4 अगस्त शुक्रवार के दिन श्रवण अधिक मास की कृष्ण चतुर्थी है इस दिन विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जायेगा|

परमा एकादशी parma ekadashi

साल 2023 में 12 अगस्त शनिवार के दिन श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है इस दिन भगवन विष्णु को समर्पित परमा एकादशी का व्रत किया जायेगा|

प्रदोष व्रत pradosh vrat

साल 2023 में 13 अगस्त रविवार के दिन श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है इस दिन सावन कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जायेगा| प्रदोष के दिन प्रदोष कल में भगवन शिव की उपासना शुभ होती है|

सावन शिवरात्रि sawan shivratri

साल 2023 में 14 अगस्त सोमवार के दिन श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है पंचांग के अनुसार इस दिन सावन शिवरात्रि व्रत के अलावा छठा सावन सोमवार व्रत रखा जायेगा|

सावन अधिक अमावस्या sawan adhik amavasya

साल 2023 में 16 अगस्त बुधवार के दिन श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है पंचांग के अनुसार इस दिन सावन अधीक मास की अमावस्या का व्रत व स्नान दान किया जायेगा|

हरियाली तीज hariyali teej

साल 2023 में 19 अगस्त शनिवार के दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है पंचांग के अनुसार इस दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी. यह व्रत सुहागन महिलाएं द्वारा पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता हैं।

नाग पंचमी nag panchami

साल 2023 में 21 अगस्त सोमवार के दिन श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है इस दिन सावन सोमवार व्रत और नागपंचमी का पर्व मनाया जायेगा इस दिन भगवन शिव और नाग देवता का पूजन होता है|

श्रावण पुत्रदा एकादशी shrawan putrada ekadashi

साल 2023 में 27 अगस्त रविवार के दिन श्रवण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है इस दिन श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत किया जायेगा जो भगवन विष्णु को समर्पित है.

सोम प्रदोष व्रत som pradosh vrat

पंचांग के अनुसार साल 2023 में 28, अगस्त सोमवार के दिन सावन शुक्ल त्रयोदशी तिथि पड़ रही है इस दिन प्रदोष व्रत किया जायेगा सोमवार के दिन त्रयोदशी पड़ने के कारण यह सोम प्रदोष होगा|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

रक्षा बंधन rakshabandhan

पंचांग के अनुसार साल 2023 में 30, अगस्त बुधवार के दिन सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है इस साल 30 और 31 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा|

error: