X

आषाढ़ पूर्णिमा महासंयोग 2025 Ashadh Purnima Shubh Yog 2025

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima Muhurat 2025

Ashadh Purnima Shubh Yog 2025 आषाढ़ माह में आने वाली पूर्णिमा आषाढ़ी पूर्णिमा होती है. इसे गुरु पूर्णिमा भी कहते है क्योकि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था इसीलिए इस दिन गुरु का पूजन किया जाता है. प्रत्येक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण भगवान और चंद्रदेव की पूजा का भी विधान है. इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस साल आषाढ़ गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनने से इसका महत्व कहीं अधिक होगा. आइये जानते है साल 2025 में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूर्णिमा पर किये जाने वाले खास कार्य क्या है|

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima 2025 Shubh Muhurat

  1. साल 2025 में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को है|
  2. पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ – 10 जुलाई प्रातःकाल 01:36 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि का समापन – 11 जुलाई प्रातःकाल 02:06 मिनट|
  4. अभिजीत शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 11:59 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट|
  5. गोधूलि मुहूर्त- सायंकाल 7:21 मिनट से सायंकाल 7:41 मिनट तक।
  6. निशितकाल पूजा मुहूर्त – रात्रि 12:06 मिनट से रात्रि 12:47 मिनट|
  7. चंद्रोदय का समय – सायंकाल 07:20 मिनट|

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ योग 2025 Ashadh Purnima 2025 Shubh Yog

साल 2025 में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के दिन कोकिला व्रत भी रखा जायेगा साथ ही इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग भी बनेगा. जो की बेहद शुभ माना जाता है.

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा उपाय Ashadh Purnima Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीले रंग का अनाज, मिठाई या वस्त्र आदि का दान करना शुभ होता है.
  2. गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर गुरु यंत्र की स्थापना कर विधिवत पूजन करने पर सुख में वृद्धि होती है.
  3. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा फलदायी मानी जाती है। पूजा में मां को लाल फूल अर्पित कर खीर का भोग लगाना चाहिए.
  4. इस दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन संबंधी परेशानियों को दूर होती है.
Related Post