सोमवती अमावस्या कब है Amavasya July 2023 Date

सावन अमावस्या उपाय Amavasya Upay 2023

सावन माह की अमावस्या हरियाली अमावस्या होती है. इस साल सावन की हरियाली अमावस्या बहुत खास है, क्योंकि इस दिन सावन सोमवार के साथ सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या बेहद दुर्लभ और खास मानी जाती है। इस दिन महिलाये सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत उपवास कर पीपल के वृक्ष का पूजन और परिक्रमा करती है मान्यता है की सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर भगवन शिव का वास होता है आइये जानते है साल 2023 में सोमवती अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

सावन सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Somwati Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में सावन सोमवती अमावस्या 17 जुलाई सोमवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 16 जुलाई रात्रि 10:08 मिनट पर
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी – 18 जुलाई प्रातःकाल 12:01 मिनट पर
  4. स्नान-दान का समय – सुबह 04:12 मिनट से सुबह 04:53 मिनट
  5. पूजा का अभिजित मुहूर्त- 12:00 बजे से 12:55 मिनट
  6. शाम की पूजा का मुहूर्त – शाम 05:27 मिनट से रात 07:20 मिनट

सोमवती अमावस्या शुभ संयोग Amavasya Shubh Yog 2023

पंचांग के अनुसार सावन का महीना है और सावन माह की अमावस्या पर सोमवती अमावस्या का संयोग बना है इसके साथ ही इस दिन सावन सोमवार व्रत भी है इसके अलावा इस दिन पुष्कर योग भी रहेगा जिससे इस दिन का महत्व कहीं अधिक बढ़ जायेगा|

सोमवती अमावस्या पूजा विधि Amavasya Vidhi

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें इस दिन गंगा जी में स्नान का अधिक महत्व है। इसलिए संभव हो तो गंगा स्नान नहीं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। आज के दिन शिव-पार्वती, भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की पूजा करना चाहिए। पीपल के वृक्ष में मीठा जल अर्पित कर 108 बार कच्चा सूट लपेटकर परिक्रमा करे. पूजा के बाद दान करे.

सोमवती अमावस्या उपाय Amavasya Upay

  1. धार्मिक मान्यता है की सोमवती अमावस्या के दिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए.
  2. इस दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना शुभ होता है.
  3. सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें इससे हर मनोकामना पूरी होती है.
  4. सोमवती अमावस्या को शिव-पार्वती के पूजन का खास दिन माना गया है. इस दिन कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक कर माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
  5. पितृ दोष से मुक्ति के लिए सोमवती अमावस्या पर कुत्ते, गाय, कौआ आदि को भोजन करना चाहिए|
error: