अहोई अष्टमी व्रत 2021 भूलकर भी ना करे ये काम Ahoi Ashtmi Niyam 

अहोई अष्टमी पूजा विधि Ahoi Ashtmi vrat 2021 Puja Vidhi

Ahoi Ashtmi Niyam Ahoi Ashtmi Niyam – कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है. यह व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं। इस दिन व्रत करने वाली माताएं पूरा दिन उपवास कर विधि-विधान के साथ अहोई माता की पूजा अर्चना करती हैं। अहोई  व्रत को करने के कुछ अलग ही नियम हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। अहोई अष्टमी पर कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है आज हम आपको अहोई अष्टमी व्रत की तिथि , तारे निकलने का समय, और जानेंगे इस दिन कौन से कार्य वर्जित माने गए है.  .

अहोई अष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त 2021 Ahoi Ashtmi Puja Date Timing

  1. साल 2021 में अहोई अष्टमी का व्रत 28 अक्टूबर गुरुवार के दिन रखा जाएगा.
  2. अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – शाम 05:39 मिनट से शाम 06:56 मिनट तक |
  3. अहोई अष्टमी चंद्रोदय का समय होगा – रात्रि 11:29 मिनट |
  4. तारों को देखने के लिये साँझ का समय – सायंकाल 06:03 मिनट|
  5. अष्टमी तिथि शुरू होगी – 28 अक्टूबर रात्रि 12:49 मिनट पर |
  6. अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 29 अक्टूबर रात्रि 02:09 मिनट पर |

अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि Ahoi Ashtmi vrat Pujan Vidhi

अहोई अष्टमी के दिन माताओ को सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए। सबसे पहले पूजा के लिए घर की दीवार पर अहोई माता, सेह व उसके सात पुत्रों का चित्र बनाएं और पूजास्थल पर एक कलश में पानी रख ले. अहोई अष्टमी के दिन सायंकाल तारे दिखाई देने के समय पूजा करने का विधान है अहोई पूजा में चांदी की अहोई बनाने का भी विधान है जिसे सेह या स्याहु कहते हैं। पूजा में अहोई माता को रोली-चावल अर्पित कर मीठे पुए भोग लगाएं।अब हाथों में गेहूं लेकर अहोई अष्टमी व्रत कथा पढ़ें या सुने. व्रत कथा के बाद अहोई माता की आरती करें और रात्रि चंद्रोदय के बाद तारों तारों को देखकर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न करे.

अहोई अष्टमी क्या ना करे Ahoi Ashtami Kya naa kare 

  1. अहोई अष्टमी के दिन पेड़ पौधों को नहीं उखाड़ना चाहिये।
  2. अहोई अष्टमी के दिन माताओं को मिट्टी से संबंधित कोई कार्य नहीं करना चाहिए,
  3. इस दिन घर में किसी भी प्रकार से क्लेश न करें और ना ही किसी से वाद विवाद करे.
  4. यदि आपने अहोई अष्टमी का व्रत रखा है तो दिन के समय सोना नहीं चाहिए,
  5. अहोई अष्टमी को तारों को अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे से अर्घ्य नहीं देना चाहिए इस दिन अर्घ्य देने के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करे.
  6. आज के दिन भूलकर भी आपके घर में तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

अहोई अष्टमी पर क्या करे Ahoi Ashtami kya kare 

  1. अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा का विधान है लेकिन इस दिन सर्वप्रथम पूजनीय श्रीगणेश का पूजन करना चाहिए।
  2. अहोई अष्टमी के दिन व्रत तारों को देखकर खोलना चाहिए. तारें निकलने के बाद अहोई माता की पूजा करे.
  3. अहोई अष्टमी की व्रत कथा सुनते समय हाथ में 7 प्रकार के अनाज रखे और पूजा के बाद इन्हे गाय को खिला दे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. यह व्रत संतान के लिए किया जाता है इसीलिए पूजा में उन्हें जरूर बिठाना चाहिए।
  2. इस व्रत के दौरान बड़े बुजुर्गों के लिए बायना निकालें
  3. अहोई अष्टमी के दिन अपने सास-ससुर के लिए बायना जरूर निकालें। यदि सास-ससुर नहीं हैं तो इसे घर के किसी बुजुर्ग को भी दे सकते हैं
error: