मार्गशीर्ष अगहन अमावस्या मुहूर्त 2023 Aghan Amavasya Shubh Muhurat 2023

अमावस्या 2023 सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2023

Aghan Amavasya Shubh Muhurat 2023Aghan Amavasya Shubh Muhurat 2023 पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष या अगहन मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या पितरों के तर्पण, स्नान-दान और ज्योतिष उपाय आदि के लिए बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और पितरो का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। आइये जानते है साल 2023 में मार्गशीर्ष या अगहन मास की अमावस्या कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|

मार्गशीर्ष अमावस्या शुभ मुहूर्त 2023 Margashirsha Amavasya 2023 Date

  1. साल 2023 में मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसम्बर मंगलवार को है
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 12 दिसम्बर प्रातःकाल 06:24 मिनट
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 13 दिसम्बर प्रातःकाल 05:01 मिनट
  4. स्नान- दान का शुभ मुहूर्त – 12 दिसम्बर सुबह 05.14 मिनट से सुबह 06.09 मिनट
  5. तर्पण समय- 12 दिसम्बर सुबह 11.54 मिनट से दोपहर 12.35 मिनट

मार्गशीर्ष अमावस्या विधि Margashirsha Amavasya Pooja Vidhi

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन संभव हो तो पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करे.  स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना चाहिए। संभव हो तो इस व्रत रखकर भगवा विष्णु और भगवान् शिव की आराधना करे. संध्या के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है|

मार्गशीर्ष अमावस्या उपाय Margashirsha Amavasya upay

  1. अगहन मास की अमावस्या पर गाय, कुत्ते और कौवे को विशेष रूप से भोजन कराना चाहिए.
  2. मान्यता है की अमावस्या पर प्रात:काल स्नान केबाद पितरों का तर्पण और सायंकाल उनके नाम का दीया पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाना चाहिए.
  3. अमावस्या के दिन अपनी सामर्थ्यानुसार ब्राह्राणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देनी चाहिए.
  4. अगहन मास भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण की कृपा बरसाने वाला माना गया है. ऐसे में अगहन मास की अमावस्या पर “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का अधिक से अधिक जप करना शुभ होता है.
error: