होलिका दहन कब है Holika Dahan 2026
Holi 2026 Date Time Shubh Muhurat पंचाग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है. होली दो दिनों तक मनाया जाने वाला रंगो का त्यौहार है पहले दिन फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेलने की परंपरा है. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू होते है जिनमे किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं होते. आइये जानते है साल 2026 होली की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का समय व पूजा विधि, नियम और होलाष्टक कब से है|
होली 2026 तिथि व शुभ मुहूर्त Holika Dahan Date Time 2026
- साल 2026 में होली का पर्व 3 और 4 मार्च को मनाया जायेगा|
- 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगवाली होली |
- पूर्णिमा तिथि आरंभ – 2 मार्च सायंकाल 05:55 मिनट पर|
- पूर्णिमा तिथि समाप्त – 3 मार्च सायंकाल 05:07 मिनट पर|
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 3 मार्च सायंकाल 06:22 मिनट से रात्रि 08:50 मिनट तक|
- भद्रा पूँछ – 3 मार्च प्रातःकाल 01:25 मिनट से प्रातःकाल 02:35 मिनट|
- भद्रा मुख – 3 मार्च प्रातःकाल 02:35 मिनट से प्रातःकाल 04:30 मिनट|
होलाष्टक कब है 2026 Holashtak 2026
होलाष्टक होली से ठीक आठ दिन पहले यानि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होते है। पंचांग के अनुसार साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी, मंगलवार से शुरू होंगे. मान्यता है की होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, वाहन खरीदना या घर खरीदना व अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जबकि होलाष्टक में पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
होलिका दहन विधि Holika Pujan Vidhi
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है इस दिन शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा वाले स्थान पर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाकर होलिका को रोली, धूप, फूल, गुड़, हल्दी, बताशे, गुलाल और नारियल, फल मिठाईया अर्पित कर विधिवत पूजन करे. अंत में होलिका की चार या सात बार परिक्रमा कर कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए.
होलिका दहन के नियम Holika Dahan Ke Niyam
- शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए.
- होलिका की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करना चाहिए.
- होलिका दहन के दिन पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए|
- होलिका दहन के दिन किसी प्रकार का शुभ और मांगलिक काम नहीं करना चाहिए|






