कार्तिक पूर्णिमा महासंयोग 2025 Kartik Purnima Shubh Yog 2025

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Purnima Muhurat 2025

कार्तिक के महीने में आने वाली पूर्णिमा त्रिपुरारी पूर्णिमा होती है. इसे देव दिवाली भी कहते है माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर आकर गंगा घाटों पर दीप जलाते हैं। पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण भगवान और चंद्रदेव की पूजा का विधान है. इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनने से इसका महत्व कहीं अधिक होगा. आइये जानते है साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूर्णिमा पर किये जाने वाले खास कार्य क्या है|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Kartik Purnima 2025 Shubh Muhurat

  1. साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 4 नवम्बर रात्रि 10:36 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 नवम्बर सायंकाल 06:48 मिनट पर|
  4. स्नान-दान मुहूर्त – प्रातःकाल 04:52 मिनट से प्रातःकाल 05:44 मिनट|
  5. सत्यनारायण पूजा मुहूर्त – प्रातःकाल 07:58 से प्रातःकाल 09:20 मिनट|
  6. प्रदोषकाल मुहूर्त – सायंकाल 05:15 मिनट से रात्रि 07:5 मिनट|
  7. चन्द्रोदय – सायंकाल 05:11 मिनट|
  8. लक्ष्मी पूजन मुहूर्त – रात्रि 11:39 मिनट से 12:31 मिनट|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ योग 2025 Kartik Purnima 2025 Shubh Yog

ज्योतिष अनुसार साल 2025 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृतसिद्धि और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस योग में पूजा-पाठ, जप-तप और स्नान-दान से मनोकामना पूरी होने के योग बनते है.

कार्तिक पूर्णिमा उपाय Kartik Purnima Upay

  1. शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दे.
  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल, नारियल चढ़ाएं। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।
  3. इस दिन चंद्रदोष का प्रभाव कम करने के लिए सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती का दान करना चाहिए|
  4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के सभी कोनो में दीप जलाकर ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ होता है.
error: