पापाकुंशा एकादशी व्रत Papakunsha Ekadashi Date Time Puja Muhurat 2025
पंचांग के अनुसार एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पापाकुंशा एकादशी व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता अनुसार पापाकुंशा एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति के साथ अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2025 में आश्विन शुक्ल पक्ष की पापाकुंशा एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
पापाकुंशा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2025 Papakunsha Ekadashi Date time 2025
- साल 2025 में पापाकुंशा एकादशी 3 अक्टूबर को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – 2 अक्टूबर सायंकाल 07:10 मिनट |
- एकादशी तिथि समाप्त – 3 अक्टूबर सायंकाल 06:32 मिनट |
- पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:34 मिनट|
- पारण का समय – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 06:16 मिनट से 08:37 मिनट तक|
पापाकुंशा एकादशी पूजा विधि Papakunsha Ekadashi Puja Vidhi
शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के कार्य करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई और दीप-धूप का भोग लगाएं। इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। अंत में व्रत कथा का पाठ कर आरती करनी चाहिए.
एकादशी व्रत के उपाय Papakunsha Ekadashi Upay
- पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाकर `ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की परिक्रमा करना शुभ होता है.
- इस दिन ब्राह्मणों को दान करें,
- आज के दिन गाय को गुड़ लगी रोटी खिलाना शुभ होता है।
- इस दिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाकर एक पान के पत्ते में ऊँ विष्णवे नमः लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें.