धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त 2025 Dhanteras Khariddari Shubh Muhurat
धनतेरस का पर्व दीपावली से ठीक पहले आता है. इसी दिन से 5 दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुवात होती है. धनतेरस का पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसे धनत्रयोदशी भी कहते है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि जी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातु की खरीददारी करना शुभ होता है. आइये जानते है साल 2025 अक्टूबर में धनतेरस कब है, पूजा व खरीददारी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है|
धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2025 dhanteras Shubh muhurat 2025
- साल 2025 में धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर शनिवार को है|
- त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी – 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 मिनट |
- त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी – 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 मिनट |
- पूजा का शुभ मुर्हुत – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:48 मिनट से रात्रि 08:20 मिनट |
- वृषभ काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 07:16 मिनट से रात्रि 09:11 मिनट |
धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन प्रातःकाल स्नान कर पूजास्थल में लक्ष्मी-गणेश, धन्वन्तरि जी, और कुबेर जी की प्रतिमा स्थापित करे. और पूजा मुहूर्त में विधिवत पूजा करे. सबसे पहले घी का दीपक जलाये. सभी को तिलक कर फल, फूल व अन्य पूजन सामग्री और मिठाई का भोग लगाए. पूजा के समय कुबेर मंत्र, धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करे. अंत में घर के मुख्य द्वार पर याम देवता के नाम का दीप जलना चाहिए.
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है Dhanteras Upay
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोने-चांदी या पीतल से बनी चीजे खरीदने का विशेष महत्व है.
- इस दिन घर में झाड़ू खरीदकर लानी शुभ होती है.
- शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर बर्तन, वाहन, जमीन-जायदाद की खरीदारी करना भी शुभ होता है.
- धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सूखा धनिया और महालक्ष्मी-कुबेर यंत्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है
- कहते है धनतेरस पर शमी का पौधा घर लाने से शनिदेव और भगवन शिव की कृपा प्राप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.