एकादशी पूजा विधि Ekadashi Puja Vidhi
Vaishakh Ekadashi Date Time 2025 शास्त्रों में एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है इस दिन भगवान् विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है. मान्यता है की आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में मोहिनी एकादशी व्रत की सही तिथि, पूजा व पारण का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले उपाय क्या है|
मोहिनी एकादशी तिथि व शुभ मुहूर्त 2025 Mohini Ekadashi Date Time 2025
- साल 2025 में मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई गुरुवार को रखा जायेगा|
- एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 7 मई प्रातःकाल 10:19 मिनट पर|
- एकादशी तिथि समाप्त – 8 मई दोपहर 12:29 मिनट पर|
- पारण का शुभ समय – 9 मई प्रातःकाल 05:34 मिनट से प्रातःकाल 08:16 मिनट तक|
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – दोपहर 02:56 मिनट|
मोहिनी एकादशी पूजा विधि Mohini Ekadashi Vrat Puja Vidhi
मोहिनी एकादशी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु के मोहिनी रूप का ध्यान कर विधिवत पूजा करे. पूजा में भगवान विष्णु जी का तिलक कर धुप दीप अर्पित करे और उन्हें पीले फल-फूल, तुलसी पत्र और पंचामृत का भोग लगाए. इसके बाद विष्णु मंत्रो का जाप कर व्रत कथा का पाठ करे. शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर तुलसी मंत्रो का जाप करे. द्वादशी को व्रत का पारण कर व्रत संपन्न करे.
मोहिनी एकादशी उपाय Mohini Ekadashi Upay
- शास्त्रों के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने पर जीवन में सुख-समृद्धि व सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
- मोहिनी एकादशी के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करना शुभ होता है. इससे कुंडली में चंद्र और शुक्र दोनों ग्रह मजबूत होते है.
- मोहिनी एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद गन्ने के रस से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।