वृषभ राशि 2022 सबसे बड़ी खुशखबरी Vrishabh Rashi Taurus Horoscope 2022

वृषभ राशि 2022 – साल की सबसे बड़ी खुशखबरी और महाउपाय Taurus Horoscope 2022

वृषभ राशि 2022वृषभ राशि 2022 बड़ी खुशखबरी – ज्योतिष राशि के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके आने वाले कल अथार्त भविष्य के बारे में जाना जा सकता है. यही नहीं बल्कि व्यक्ति की राशि से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी अनुमान लगाया जाता है. आज हम आपको वृषभ राशि का स्वभाव, साल 2022 में वृषभ राशि के जातको के लिए बड़ी खुशखबरी और महाउपाय बताएंगे.

2022 में वृषभ राशि के लिए लकी चीजे

लकी नंबर – 5, 6

लकी कलर – सफ़ेद और हरा

लकी स्टोन – डाइमंड और कोरल एमरॉल्ड

वृषभ राशि के लोगो का स्वभाव Nature of Taurus People –

वृषभ राशि के जातक स्वभाव से मेहनती तो होते है लेकिन थोड़े रूढ़िवादी विचारों के होते हैं।  ये बहुत अधिक महत्वकांशी भी माने जाते है. स्पष्ट बोलना इनकी आदत में शुमार होता है. ये बड़े ही दिलवाले किस्म के होते है इनपर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि यह विश्वासपात्र भी होते है।

ज्योतिष अनुसार अगर कोई इनका दिल तोड़ भी दे तो ये अपनी लाइफ के उस पल को ख़ुशी से स्वीकार करते हुए लाइफ में आगे बढ़ जाते है. जो व्यक्ति इन्हे प्रिय होते हैं उनके लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते है और उन्हें खूब सम्मान देते है. लाइफ में बार – बार परिवर्तन इन्हे पसंद नहीं होता.

प्यार के मामले में इनका स्वभाव काफी सीरियस रहता है. अपनी लव लाइफ में भी किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करते. प्यार में इन्हे व्यर्थ का दिखावा पसंद नहीं होता। अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होने के साथ ही ये उनकी भावनाओ की भी काफी कद्र करते है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

साल 2022 में वृषभ राशि के लिए खुशखबरी Taurus Horoscope 2022 Good News –

  1. राशिफल अनुसार ये साल घर की आवश्यकता अनुसार नई-नई चीजें खरीदने के लिए आपको शुभ संकेत दे रहा है।
  2. पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी खास रहने वाला है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आप अपना कुछ समय अपने परिवार को देंगे जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
  3. शैक्षिक राशिफल अनुसार आने वाला साल छात्रों के लिए प्रगतिशील रहेगा. उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले जातकों की इच्छाएं पूरी होंगी.
  4. जो छात्र बैंक या अकाउंट या सिविल की तैयारी कर रहें हैं उन्हें इस साल ख़ुशख़बरी मिल सकती है.
  5. इस वर्ष आप अपने व्यवसाय विस्तार के बारे में विचार करते हुए कुछ बड़े फैसले लेंगे. कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ और कनिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों को समय पर पूर्ण करने में आपको काफी मदद मिलेगी.
  6. प्रेमी जोड़ों के साथ साथ सिंगल जातको के लिए भी बेहतरीन रहने वाला साबित होगा। क्योकि सिंगल जातको को इस नए साल में प्यार करने वाला मिल सकता है.
  7. विवाहित जातको के लिए भी यह वर्ष काफी बढिया रहेगा. इस दौरान आपका प्यार परवान चढ़ेगा. आपसी प्यार की डोर मजबूत होगी,
  8. धन का लेन- देन, निवेश आदि कार्य आपको किसी समझदार और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जबरदस्त लाभ होगा.

2022 में वृषभ राशि वालो के लिए महाउपाय Taurus 2022 Horoscope Prediction –

  1. शुक्रवार के दिन जरूरतमंदो को मिश्री, बताशे या सफेद मिठाई दान करें।
  2. हर शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालें और गौ-माता की सेवा करें।
  3. रोजाना देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा.
  4. घर की स्त्रियों का सम्मान करते हुए उन्हें कोई उपहार भेंट करें।
error: