विश्वकर्मा पूजा 2022 कब है Vishwakarma Puja 2022 Date Time

विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त 2022 Vishwakarma Puja Muhurat 

Vishwakarma Puja 2022 Vishwakarma Puja 2022  पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास में कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा की जाती है पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था. विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन के देवता माना गया है। इस दिन कारखानों और फैक्ट्रियों में औजारों की पूजा भी की जाती है इस दिन विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में बढ़ोत्तरी और मुनाफा होता है। आज हम आपको साल 2022 विश्वकर्मा पूजा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन ध्यान रखी जाने वाली बातो के बारे में बताएँगे.

विश्वकर्मा पूजा तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Vishwakarma Puja Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर शनिवार को की जायेगी|
  2. कन्या संक्रांति का क्षण होगा – 17 सितम्बर प्रातःकाल 07:36 मिनट पर|
  3. कन्या संक्रांति का पुण्य काल होगा – 17 सितम्बर प्रातःकाल 07:36 से दोपहर 02:09 मिनट तक|
  4. कन्या संक्रांति महापुण्य काल का समय होगा – प्रातःकाल 07:36 से 09:39 मिनट तक|
  5. पूजा का शुभ समय होगा – 17 सितम्बर प्रातःकाल 07:36 मिनट|
  6. विश्वकर्मा पूजा के समय राहुकाल का ध्यान रखना होता है राहुकाल के समय पूजा नहीं करनी चाहिए|

विश्वकर्मा पूजा विधि Vishwakarma Pooja Vidhi

विश्वकर्मा पूजा के दिन सबसे पहले स्नान कर भगवान विश्वकर्मा जी का ध्यान करें और औजारों व मशीन आदि की सफाई करनी चाहिए. पूजा के लिए पूजास्थल पर साबुत चावल, फल- फूल, रोली, सुपारी, धूप, दीपक, रक्षा सूत्र, दही, मिठाई, औजार, बही-खाते, आभूषण, कलश पूजास्थल पर रखे. अब वहां पर अष्टदल रंगोली बनाएं और रंगोली पर भगवान विश्वकर्मा जी की तस्वीर स्थापित करें अब दीपक जलाकर आरती करें इसके बाद उन्हें सभी पूजन सामग्री अर्पण करे. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा जी के मंत्र “ऊं विश्वकर्मणे नमः” का जाप करें और श्री विश्वकर्मा चालीसा पड़ें। अंत में भोग लगाएं और आरती कर प्रसाद वितरण करे.

विश्वकर्मा पूजा के नियम Vishwakarma Puja Kya Kare Kya Na Kare

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक व्रत व पूजा के कुछ विशेष नियम या परम्पराये होती है जिन्हे ध्यान में रखकर यदि व्रत व पूजा की जाय तो जातक को जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति होती है. विश्वकर्मा पूजा के भी कुछ जरूरी नियम है जिनका पालन विश्वकर्मा पूजा करने वाले जातको को करना चाहिए आइये जानते है ये नियम क्या है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. विश्वकर्मा पूजा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद वास्तुशिल्प के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करनी चाहिए.
  2. इस दिन औजारों की साफ़ सफाई कर आज उनकी पूजा करने से कार्यो में तरक्की मिलती है.
  3. विश्वकर्मा पूजा के दिन अपनी गाड़ी को भी साफ कर उनकी पूजा करना शुभ होता है.
  4. अगर आप मशीन से जुड़ा कोई काम करते है तो इस दिन मशीनों का प्रयोग ना करे.
  5. विश्वकर्मा पूजा के दिन तामसिक भोजन ग्रहण करने से परहेज करना चाहिए.
  6. व्यापार वृद्धि के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति और ब्राह्मण को दान देना चाहिए.
error: