वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Purnima Muhurat 2025
Vaishakh Purnima Shubh Yog 2025 वैशाख के महीने में आने वाली पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा होती है. इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते है क्योकि इसी दिन भगवन बुद्ध का जन्म भी हुआ था. पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी, सत्यनारायण भगवान और चंद्रदेव की पूजा का विधान है. इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस साल वैशाख पूर्णिमा बेहद खास है क्योकि इस दिन कई शुभ योगो का निर्माण होगा. आइये जानते है साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और पूर्णिमा पर किये जाने वाले खास कार्य क्या है|
वैशाख पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh Purnima 2025 Shubh Muhurat
- साल 2025 में वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई सोमवार को है|
- पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ – 11 मई रात्रि 08:01 मिनट|
- पूर्णिमा तिथि का समापन – 12 मई रात्रि 10:25 मिनट|
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातःकाल 04:08 मिनट से प्रातःकाल 04:50 मिनट|
- अभिजित मुहूर्त – प्रातःकाल 11:51 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट|
- स्नान-दान का समय – प्रात:काल 04:08 मिनट से प्रात:काल 04:50 मिनट|
- निशितकाल मुहूर्त – रात्रि 11:56 मिनट से रात्रि 12:38 मिनट|
- चंद्रोदय समय – सायंकाल 06:57 मिनट|
वैशाख पूर्णिमा शुभ योग 2025 Vaishakh Purnima 2025 Shubh Yog
साल 2025 में वैशाख या बुद्ध पूर्णिमा बेहद शुभ है इस दिन वरियान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है, जो इस पर्व को और भी खास बनाता है. इसके अलावा इस दिन सोमवार होने के कारण यह सोमवती पूर्णिमा होगी.
वैशाख पूर्णिमा उपाय Vaishakh Purnima Upay
- शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन अन्न, शक्कर,पंखा,जल से भरा घड़ा, व तिल का दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
- यदि संभव हो तो इस दिन खीर का दान करना चाहिए.
- आज केदिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को नारियल चढ़ाएं। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।