बुद्ध पूर्णिमा 2025 Vaishakh budh Purnima 2025 Date Time

बुद्ध पूर्णिमा 2025 Purnima Puja Vidhi 2025

Vaishakh budh Purnima 2025 Date TimeVaishakh budh Purnima 2025 Date Time शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि खास मानी जाती है. पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और जप का काफी महत्व होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा से मन को शांति मिलती है आइये जानते है साल 2025 में बुद्ध पूर्णिमा सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन के कुछ विशेष नियम क्या है|

बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Vaishakh budh Purnima 2025 Shubh Muhurat

  1. वैशाख पूर्णिमा व्रत 12 मई सोमवार को है|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 11 मई रात्रि 08:01 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 12 मई रात्रि 10:25 मिनट|
  4. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 11:51 मिनट से दोपहर 12:45 मिनट|
  5. स्नान-दान समय – प्रात:काल 04:08 मिनट से प्रात:काल 04:50 मिनट|
  6. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – रात्रि 11:56 मिनट से रात्रि 12:38 मिनट|
  7. चंद्रोदय का समय – 06:57 मिनट|

बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि Vaishakh budh Purnima puja vidhi

धार्मिक मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल पवित्र नदी, जलाशय या फिर घर पर ही गंगाजल मिले जल से स्नान करे और व्रत का संकल्प लेकर सूर्यदेव को लाल पुष्प डालकर जल का अर्घ्य दे. अब घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर धूप दीप जलाये और उन्हें नैवेद्य व फल-फूल अर्पित करें। पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें या सुनें। कथा के बाद आरती कर ले. रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

बुद्ध पूर्णिमा नियम Vaishakh budh Purnima Niyam

  1. बुद्ध पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  2. इस दिन द्वार पर आये जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए.
  3. बुद्ध पूर्णिमा के दिन पितृ तर्पण करना भी शुभ होता है.
  4. इस दिन सूर्य भगवान की पूजा कर अर्घ्य देना चाहिए.
  5. इस दिन जीवो को सताना नहीं चाहिए.
  6. इस दिन रात्रि में चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य देना शुभ होता है.
  7. पूर्णिमा के दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए.
error: