उत्पन्ना एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 2022 Utpanna Ekadashi Vrat 2022

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त 2022 Utpanna Ekadashi Shubh Muhurat 2022

Utpanna Ekadashi Vrat 2022

Utpanna Ekadashi Vrat 2022 हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। मार्गशीर्ष मास को अगहन मास भी कहते है इस माह में आने वाली उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों के सभी पाप नष्ट होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज हम आपको साल 2022 उत्पन्ना एकादशी व्रत तिथि, पूजा व पारण का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जानें वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

उत्पन्ना एकादशी तिथि व शुभ मुहूर्त 2022 Utpanna Ekadashi Date Time 2022

  1. साल 2022 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर रविवार को रखा जायेगा|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी – 19 नवंबर 2022 सुबह 10:29 मिनट पर|
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 20 नवंबर 2022 सुबह 10:41 मिनट पर|
  4. व्रत के पारण का समय होगा- 21 नवंबर सुबह 06:48 मिनट से लेकर सुबह 08:56 मिनट तक|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त होगा सुबह 08:07 मिनट से दोपहर 12:07 मिनट तक|
  6. पूजा के लिए यह समय बहुत ही खास होगा|

उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि Utpanna Ekadashi Vrat puja Vidhi

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मंदिर की सफाई करने के बाद दीपक जलाएं. अब भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें और उन्हें नारियल, सुपारी.फल, लौंग, धूप, पंचामृत, अक्षत, चंदन और मिष्ठान अर्पित करें. अब व्रत कथा पढ़कर आरती करें और भोग लगाएं. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजो का भोग लगाया जाता है. भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें. ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं. इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

उत्पन्ना एकादशी उपाय Utpanna Ekadashi upay 2022

  1. उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें.
  2. इस दिन भगवान विष्णु को गेंदे के फूल की माला अर्पित करें.
  3. पूजा में भगवान् विष्णु को बेसन के हलवे या पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ होता है.
  4. एकादशी के दिन सुबह भगवान की पूजा के बाद पीपल के पेड़ की पूजा कर उसपर कच्चा दूध चढाने से मनोकामना पूरी होती है.
  5. एकादशी पर शाम पूजाघर में घी का दीपक जलाने से घर में सुख और समृद्धि आती है.
  6. इस दिन दान भोजन और वस्त्रों का दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
  7. एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते है.
  8. एकादशी के दिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना परम फलदाई माना गया है. इससे भाग्य चमकता है और कुंडली में ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होते है।
error: