नवरात्रि व्रत में न करे इन 5 चीजों का सेवन | Shardiya Navratri Vrat Niyam  

नवरात्रि किन चीजों का सेवन न करे Navratri Durga Puja Niyam

Shardiya Navratri Vrat Niyam  

Shardiya Navratri Vrat Niyam शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 सितम्बर से शुरू हो रही है और इनका समापन 5 अक्टूबर को होगा. धार्मिक मान्यता अनुसार नवरात्रि के नौ दिन के व्रत करने के नियम है। हरकोई एप अपने तरीके से व्रत उपवास कर नियमो का पालन करता है  कुछ पूरे नौ दिन व्रत करते हैं तो कुछ आखिरी के दो दिनों, वहीं बहुत से लोग पहला और आखिरी व्रत करते हैं। मान्यता है की नवरात्रि के दिनों में अगर आप व्रत कर रहे हैं तो खाने -पीने की चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है अन्यथा व्रत खंडित भी हो सकता है, तो चलिए जानते है नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं।

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2022 Shardiya Navratri 2022 Muhurat

  1. साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 26 सितम्बर प्रातःकाल 03:23 मिनट पर|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 27 सितम्बर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा- 26 सितम्बर प्रातःकाल 06:11 मिनट से प्रातःकाल 07:51 मिनट तक|
  5. कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त होगा – 26 सितम्बर सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक|

नवरात्रि व्रत में क्या खाये Navratri Vrat Me Kya Khaye

  1. नवरात्रि उपवास के दिनों में अरारोट का आटा, राजगीरा आटा, कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना आटा, समा चावल का उपयोग किया जा सकता है.
  2. व्रत के दौरान सभी तरह के फलों का सेवन करना चाहिए. सामान्य तौर पर सेब,केला, अंगूर, संतरा, पपीता, खरबूजा या ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे शरीर में पौष्टिकता बनी रहती है.
  3. व्रत के दौरान शकरकंद, गाजर, कच्चा केला, टमाटर, खीरा भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  4. व्रत के समय दूध, दही, मक्खन, पनीर, घी खाने में उपयोग कर सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते है.
  5. उपवास के दौरान हर तरह के साबुत मसाले, सेंधा नमक, गुड़, जीरा, लाल मिर्च, अमचूर शहद का उपयोग मसाले के तौर पर किया जा सकता है

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

व्रत में क्या न खाये Navratri Vrat Me Kya Na khaye

  1. नवरात्रि के दौरान अगर व्रत कर रहे हैं तो गेंहू और चावल का सेवन वर्जित होता है
  2. नवरात्रि के नौ दिनों में बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। खासतौर पर डिब्बा बंद फूड और प्याज, लहसुन नहीं खाना चाहिए. Shardiya Navratri Vrat Niyam
  3. इसके अलावा दालें, गेंहू, चावल, सूजी, मैदा का सेवन भी वर्जित बताया गया है.
error: