शारदीय नवरात्रि कब है 2024 | Shardiya Navratri 2024 Start Date Time

नवरात्री शुभ मुहूर्त 2024 Navratri Durga Puja Muhurat 2024

Shardiya Navratri 2024 Start Date TimeShardiya Navratri 2024 Start Date Time शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. नवरात्री का पर्व नौ दिनों तक चलता है इस दौरान घटस्थापना कर माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है.  मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से साधक को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ज्योतिष अनुसार हर बार की तरह इस बार भी नवरात्री की प्रतिपदा तिथि को लेकर लोगो में कन्फ्यूजन बना हुआ है आइये जानते है साल 2024 में नवरात्री कब से शुरू है, नवरात्री अष्टमी, नवमी दशहरा तिथियां, कलश स्थापना तिथि व शुभ मुहूर्त और नवरात्री के दौरान ध्यान रखी जाने वाली बाते क्या है|

शारदीय नवरात्री कलश या घटस्थापना मुहूर्त 2024 Shardiya Navratri 2024 Muhurat

  1. साल 2024 में शारदीय नवरात्रि की शुरुवात 3 अक्टूबर गुरुवार से हो रही है|
  2. जिसका समापन 12 अक्टूबर शनिवार को नवरात्री पारण और विजयादशमी के साथ होगा|
  3. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 12:18 मिनट पर|
  4. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 4 अक्टूबर प्रातःकाल 02:58 मिनट पर|
  5. घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त – 3 अक्टूबर प्रातःकाल 06:15 मिनट से प्रातःकाल 07:22 मिनट तक|
  6. घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:46 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|
  7. 10 अक्टूबर अष्टमी, 11 अक्टूबर नवमी, 12 अक्टूबर विजयादशमी दशहरा, नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2024 Kalash Sthapana

नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि में कलश या घटस्थापना के लिए साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करनी चाहिए. कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बोकर इसके उप्पर जल से भरा कलश रखना चाहिए। कलश में रोली से स्वस्तिक बनाये और कलावा बांधे। कलश में अशोक या आम के पत्ते रखकर कलश में सिक्का, दूब, सुपारी डाल दे. इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें और नौ दिनों तक मा की विधिवत आराधना करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

शारदीय नवरत्रि नियम Shardiya Navratri niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार नवरात्री के नौ दिनों में माँ दुर्गा की विधिवत पूजा करनी चाहिए.
  2. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में सात्विक भोजन बनाये। ऐसे में इस दौरान लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  3. कलश स्थापना व पूजा की सामग्री एक दिन पूर्व ही जुटा लेनी चाहिए.
  4. नवरात्री के दौरान नाखून, बाल और दाढ़ी-मूछ नहीं बनवानी चाहिए।
  5. नवरात्री में कलश स्थापना प्रतिपदा तिथि में ही करनी चाहिए.

 

error: