Shardiya Navratri 2022 नवरात्री किस वाहन पर सवार होकर आ रही है माँ दुर्गा

Shardiya Navratri 2022 शारदीय नवरात्री 2022

Shardiya Navratri 2022Shardiya Navratri 2022 शारदीय नवरात्रि की शुरुवात आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. नवरात्री से ठीक एक दिन पहले सर्वपित्र अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष का समापन होता है प्रत्येक साल मां दुर्गा का आगमन किसी विशेष सवारी पर होता है. कलश स्थापना के साथ पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस साल  शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर दिन सोमवार से हो रहा है. आज हम आपको ज्योतिष अनुसार इस साल मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आ रही है कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और माँ की ये सवारी भक्तों को क्या विशेष संकेत देने वाली है इसके बारे में बताएँगे.

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2022 Shardiya Navratri 2022 Muhurat

  1. साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 26 सितम्बर प्रातःकाल 03:23 मिनट पर|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 27 सितम्बर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा- 26 सितम्बर प्रातःकाल 06:11 मिनट से प्रातःकाल 07:51 मिनट तक|
  5. कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त होगा – 26 सितम्बर सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक|

क्या होगी माँ की सवारी Shardiya Navratri

ज्योतिष अनुसार नवरात्रि के पहले दिन के आधार पर मां दुर्गा की सवारी का अनुमान लगाया जाता है नवरात्रि के दौरान माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। देवीभाग्वत पुराण के अनुसार सोमवार या रविवार को नवरात्र की शुरुआत होने पर दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, जबकि शनिवार और मंगलवार के दिन से नवरात्रि शुरू होने पर माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। वहीं गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व शुरू होने पर माता डोली पर सवार होकर आती हैं। इस साल शरद नवरात्रि का पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू हो रहे  है। इसीलिए इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी।

माता की सवारी के संकेत Shardiya Navratri

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार जब भी मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तब माना जाता है की उस वर्ष वर्षा अधिक होगी, जिसके प्रभाव से चारों ओर हरियाली होगी. इससे फसलों पर भी अच्छा प्रभाव रहेगा और साथ ही अन्न के भंडार भरेंगे जीवन में संपन्नता आएगी और धन और धान्य में वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

हाथी पर ही होगी मां दुर्गा की विदाई Shardiya Navratri

पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि का समापन 05 अक्टूबर दिन बुधवार को हो रहा है. जिस प्रकार माता के आगमन की सवारी तय है, ठीक वैसे ही दिन अनुसार विदाई की सवारी भी तय है. यदि मां दुर्गा बुधवार या शुक्रवार को विदा होती हैं तो उनकी सवारी हाथी होती है. हाथी पर विदा होना शुभता का प्रतीक माना जाता है.

error: