शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा शुभ मुहूर्त 2022 Shardiya Navratri 2022 Dates 

नवरात्री कलश स्थापना विधि Navratri Durga Puja Kalash Sthapana 2022

Shardiya Navratri 2022Shardiya Navratri 2022 शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. यह पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है. शास्त्रों में इन नवरात्रो का विशेष महत्व है मान्यता है की नवरात्रि के 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना से जीवन में ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन कर माँ का अशीर्वाद प्राप्त किया जाता है नवरात्रों का समापन दशमी तिथि को विजय दशमी के रूप में किया जाता है आज हम आपको शारदीय नवरात्रि 2022 की सही तिथि, कलश स्थापना की तिथि व मुहूर्त, पूजा विधि और इस दौरान किन चीजों को घर लाना होता है शुभ इस बारे में बताएँगे.

शारदीय नवरात्री शुभ मुहूर्त 2022 Shardiya Navratri 2022 Muhurat

  1. साल 2022 में शारदीय नवरात्रि का पर्व 26 सितम्बर सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 26 सितम्बर प्रातःकाल 03:23 मिनट पर|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 27 सितम्बर प्रातःकाल 03:08 मिनट पर|
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा- 26 सितम्बर प्रातःकाल 06:11 मिनट से प्रातःकाल 07:51 मिनट तक|
  5. कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त होगा – 26 सितम्बर सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक|

कलश स्थापना विधि Shardiya Navratri 2022 Kalash Sthapana

नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है. नवरात्रि के 9 दिनों में माँ दुर्गा के भक्त माँ के नौ रूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। पहले दिन कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प ले और पूजास्थल पर कलश या घट स्थापना करे कलश स्थापना के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के बर्तन में सप्त धान्य बौ ले अब उसमे जल से भरा कलश रखकर रोली से उसपर स्वस्तिक बना ले. कलश के ऊपरी भाग में कलावा बाँधकर उसे मिट्टी के पात्र में रख दे.अब कलश के ऊपर अशोक या आम के पत्ते रखें. कलश में सिक्का व दूब डाल दे इसके बाद एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर स्थापित कर दें. इस तरह घटस्थापना पूर्ण होने के बाद समस्त देवी देवताओ और देवी माँ का आह्वान कर विधिवत माता शैलपुत्री की पूजा करे.

नवरात्रि में घर ले आये ये 1 चीज Navratri Ghar laaye ye 1 cheej

नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है नवरात्रि के इन 9 दिनों के दौरान हर कोई दुर्गा माँ को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा पाठ, व्रत उपवास व उपाय करता है वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों बताई है जिन्हे यदि आप नवरात्रि से पहले या नवरात्रि के दौरान घर लाते है तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है हैं आइये जानते है वे कौन सी चीजे है जिन्हे नवरात्रि के दौरान घर लाना अति शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. मान्यता है की नवरात्रि में घर में केले का पौधा लाकर लगाना और नित्य इसकी पूजा करना लाभकारी होता है.
  2. नवरात्रो में कमल का पुष्प, कमल पर विराजमान माँ की प्रतिमा या मोरपंख घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है.
  3. मान्यता है की माँ शक्ति के इस पावन पर्व के दौरान हरसिंगार का पौधा घर लाए से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है,
  4. इसके अलावा वास्तु अनुसार शंखपुष्पी की जड़, नारियल, देवी की प्रतिमा, लाल रंग का त्रिकोणीय प​ताका आदि चीजे घर लाने से सुख सौभाग्य में कई गुना वृद्धि होती है.
error: