शरद पूर्णिमा कब है 2021 Sharad Purnima 2021 Date Time Muhurat

शरद पूर्णिमा 2021 Ashwin Maas Purnima Puja Vidhi 2021

Sharad Purnima 2021 Date Time MuhuratSharad Purnima 2021 Date Time Muhurat आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा, राज पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष अनुसार साल में से सिर्फ शरद पूर्णिमा के ही दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है. मान्यता है कि इस दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है. इस दिन श्री हरि विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है की शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी पृत्वी पर भ्रमण के लिए निकलती है. इस दिव दिन चावल की खीर बनाकर चंद्रमा की रौशनी में रखने की परंपरा है. आज हम आपको इस वीडियो में शरद पूर्णिमा 2021 की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न किये जाने वाले उपाय के बारे में बताएँगे.

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2021 Sharad Purnima 2021 Shubh Muhurat

  1. साल 2021 में आश्विन शरद पूर्णिमा का 19 अक्टूबर मंगलवार को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 19 अक्टूबर सायंकाल 07:03 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 20 अक्टूबर सायंकाल 08:26 मिनट पर|
  4. शरद पूर्णिमा के दिन चद्रोदय का समय होगा- 19 अक्टूबर 5:20 मिनट पर|

शरद पूर्णिमा पूजा विधि Sharad Purnima puja vidhi

शरद पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद पूजास्थल पर माता लक्ष्मी और श्रीहरि की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। भगवान की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें अक्षत, रोली से तिलक करे. तिलक के बाद सफेद या पीले रंग की मिठाई व चावल की खीर से भोग लगाएं। माँ लक्ष्मी को लाल या पीले पुष्प अर्पित करें। शाम के समय चंद्रमा निकलने पर चाँद की पूजा करे और भोग वाली खीर को छलनी से ढककर चंद्रमा की रोशनी में रखे. अगली सुबह स्नान कर उस खीर को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और प्रसाद रूप में घर-परिवार के सदस्यों में बांट दें। माना जाता है की इससे उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.

शरद पूर्णिमा उपाय Sharad Purnima upay

ज्योतिषानुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति और धरती के सबसे करीब होता है. शरद पूर्णिमा के दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है यह दिन माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है जिस कारण इस तिथि के दिन किये कुछ खास उपाय करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है। आइये जानते है इस दिन किये जानें वाले इन्ही ख़ास उपायों के बारे में.

  1. शरद पूर्णिमा की सुबह स्नान कर भगवान विष्णु को तुलसी का भोग लगाए और शाम के समय तुलसी के सामने दीपक अवश्य जलाये ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  2. इस दिन माँ लक्ष्मी धरती पर भ्रमण को निकलती है इसीलिए मां लक्ष्‍मी की पूजा करते हुए ध्‍यान करते हुए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से लाभ होता है.
  3. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांद की रोशनी में पूरी रात जरूर रखे ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर चांद की किरणें अमृत बरसाती हैं और खीर में अमृत का अंश मिलने से व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता, सुख-समृद्धि, आरोग्य और धन लाभ होता है इसीलिए अमृत समान खीर को प्रसाद में जरूर ग्रहण करना चाहिए।
  4. शरद पूर्णिमा की रात में हनुमानजी के समक्ष चौमुखा दीपक जलाएं इससे धनलाभ होता है.
error: