सावन पूर्णिमा कब है 2022 Sawan Purnima Date Time 2022

सावन पूर्णिमा राखी पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Rakhi Purnima 2022

Sawan Purnima Date Time 2022Sawan Purnima Date Time 2022 शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत उपवास, स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. इसे श्रावणी और राखी पूर्णिमा कहते है। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है बहने इस दिन भाई की कलाई पर रंग बिरंगी राखी बांधती है और भाई भी अपनी बहनो को उनकी रक्षा का वचन देते है. इस दिन स्नान के बाद नया जनेऊ धारण करने की परंपरा है. ज्योतिष अनुसार साल 2022 में सावन पूर्णिमा कई शुभ योग में आने के कारण बहुत ही खास होगी. आज हम आपको साल 2022 सावन पूर्णिमा व्रत तिथि, शुभ योग, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और श्रावण पूर्णिमा पर किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

सावन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Raksha Bandhan 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में सावन पूर्णिमा 11 अगस्त को है|
  2. इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा|
  3. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 11 अगस्त प्रातःकाल 10:38 बजे|
  4. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 12 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा के दिन अभिजित मुहूर्त होगा – दोपहर 12 बजे से लेकर 12:53 मिनट तक|
  6. चंद्रोदय का समय होगा – 11 अगस्त रात्रि 6:57 मिनट पर|

सावन पूर्णिमा शुभ योग Sawan Purnima shubh Yog 2022

पंचांग के अनुसार इस साल सावन की पूर्णिमा पर 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन रवि, आयुष्मान और सौभाग्य योग का अद्भुत संयोग बनेगा जो कि पूजा के पुण्य फल को कई गुना बढ़ाने वाला होगा. इस दिन रवि योग 11 अगस्त को सुबह 5.56 मिनट से 06.53 मिनट तक रहेगा. आयुष्मान योग 10 अगस्त को शाम 7.36 मिनट से 11 अगस्त शाम 03.32 मिनट तक रहेगा. सौभाग्य योग 11 अगस्त की शाम 3.32 मिनट से 12 अगस्त की सुबह 11.34 मिनट तक रहेगा|

श्रावण पूर्णिमा पूजा विधि Sawan Purnima puja vidhi

शास्त्रों में अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाने की परंपरा है इसीलिए प्रातः स्नान के बाद देवी देवताओ का पूजन कर उन्हें रक्षासूत्र अर्पित करे. इसके बाद भाई को राखी बांधे. पूर्णिमा के दिन पितरो का तर्पण करना चाहिए. इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करे. श्रावण पूर्णिमा सावन माह का अंतिम दिन होता है ऐसे में इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और रूद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. पूर्णिमा की रात्रि में चद्रोदय के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करनी चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

सावन पूर्णिमा के उपाय Sawan Purnima Upay

  1. श्रावण पूर्णिमा के दिन इष्ट देव का पूजन कर इष्टदेव को राखी अर्पित करे और फिर भाइयो की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना चाहिए.
  2. श्रावणी पूर्णिमा के दिन घर के मैन गेट पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाये इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.
  3. पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी और विष्णु जी का वास होता है इसीलिए सावन पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा करें इससे धन लाभ के योग बनते है.
  4. सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और श्रीहरि की पूजा में पीले पुष्प, 11 पीली कौड़ी चढ़ाना शुभ होता है.
  5. सावन पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल, व्यापार वृद्धि यंत्र, कुबेर यंत्र, पूजास्थल पर स्थापित करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
error: