सावन सोमवार सही तिथि 2025 Sawan Kab Se Kab Tak 2025

सावन माह 2025 Sawan month 2025

Sawan Kab Se Kab Tak 2025Sawan Kab Se Kab Tak 2025 शास्त्रों की माने तो भगवान शिव की आराधना का पवित्र महीना सावन भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे साल में शिव भक्तों को महाशिवरात्रि और सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल सावन का महीना बेहद शुभ योगो में आने से कई गुना अधिक महत्वपूर्ण होगा. आइये जानते है इस साल सावन माह की शुरुवात कब से होगी, सावन के महीने में कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे और सावन के महीने में रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा|

सावन का महीना कब से कब तक 2025 Sawan Month 2025

पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरु होकर 9 अगस्त तक रहेगा. इस साल सावन के महीने में पड़ने वाले सावन सोमवार के व्रत 4 रखे जायेंगे. इस साल सावन मास काफी खास है, क्योंकि इस बार सावन में शिववास का योग बनेगा जिस दौरान भगवन शिव की पूजा बेहद फलदायी होगी.

सावन सोमवार व्रत तिथियां 2025 Sawan Somwar all Dates

  1. पहला सावन सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025
  2. दूसरा सावन सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025
  3. तीसरा सावन सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025
  4. चौथा सावन सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025

रक्षाबंधन कब है Rakshabandhan Kab hai

रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है साल 2025 में सावन पूर्णिमा 8 अगस्त दोपहर 02:12 मिनट पर प्रराम्भ होगी और इसका समापन 9 अगस्त दोपहर 01:24 मिनट पर होगा. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त शनिवार के दिन मनाया जाएगा| राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त प्रातःकाल 05:47 – दोपहर 01:24 मिनट का रहेगा|

error: