राम नवमी शुभ मुहूर्त 2020 Ram Navami Date Time 2020

राम नवमी पूजा विधि Ram Navami Pooja Vidhi 

Ram NavamiRam Navami- राम नवमी जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है इसका संबंध भगवान विष्णु जी के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला रामनवमी का पर्व कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को मनाया जाता है. कई लोग इस दिन उपवास भी रखते हैं यह चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। आज हम आपको साल 2020 राम नवमी पर्व की तिथि शुभ मुहूर्त व पूजा विधि के बारे में बताएँगे|

राम नवमी 2020 तिथि व शुभ मुहूर्त Ram Navami Dates 2020

  1. साल 2020 में राम नवमी का पर्व 2 अप्रैल गुरुवार के दिन मनाया जाएगा |
  2. राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त होगा – प्रातःकाल 11:16 मिनट से दोपहर 1:45 मिनट तक होगा |
  3. मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 29 मिनट |
  4. नवमी तिथि आरंभ होगी – 2 अप्रैल गुरुवार प्रातःकाल 03:39 मिनट पर |
  5. नवमी तिथि समाप्त होगी – 3 अप्रैल शुक्रवार प्रातःकाल 02:42 मिनट पर |

राम नवमी पूजा विधि Ram Navami Pooja Vidhi

भगवान श्री राम मर्यादा के प्रतीक माने जाते है। इस दिन सबसे पहले स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री एकत्रित कर ले| भगवान श्री राम जी की प्रतिमा को पूजा स्थल पर स्थापित पर फूल मला से सजाये. शास्त्रों के अनुसार श्री राम जी को उनकी पूजा में तुलसी पत्ता और कमल का फूल चढ़ाना शुभ होता है. उसके बाद श्रीराम नवमी की विधिवत पूजा अर्चना कर षोडशोपचार करें। इस दिन भगवन श्री राम को उनकी पूजा में खीर का भोग लगाना चाहिए. पूजा के बाद सभी में प्रसाद वितरण करे.

राशिअनुसार जाने साल 2020 का भविष्यफल

रामनवमी पर्व का महत्व Importance Of Ram Navmi

राम नवमी का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था इसीलिए इस तिथि को भक्त रामनवमी के रूप में मनाते हैं राम नवमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य प्राप्ति होती है. मान्यता है की भगवान श्री राम जी ने भी देवी दुर्गा की पूजा की थी और उनके द्वारा की गयी पूजा से उन्हें विजय प्राप्त हुई थी इसीलिए भी इन दो महत्वपूर्ण त्यौहारों का एक साथ होना इस पर्व के महत्व को और भी अधिक बढ़ा देता है.

error: