भद्रा के चलते रक्षाबंधन कब मनाये 30 या 31 अगस्त Raksha Bandhan 2023

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त Rakhi Shubh Muhurat 2023

Raksha Bandhan 2023Raksha Bandhan 2023 रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। हर साल इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन हमेशा भद्रा रहित मुहूर्त में मनाना चाहिए इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा है आइये जानते है राखी के दिन भद्रा का साया रहने से राखी कब बांधे, रक्षाबंधन पर क्या करें, सही तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय क्या है|

रक्षाबंधन 2023 पर भद्रा Raksha Bandhan Bhadra Time

वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि और अपराह्र काल में भद्रा रहित मुहूर्त में मनाना शुभ होता है, लेकिन हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ भद्रा भी शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त को भद्रा रात 09:02 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार राखी बांधने के लिए श्रावण पूर्णिमा तिथि में दोपहर का समय सबसे शुभ होता है। लेकिन इस साल 30 अगस्त पूर्णिमा को पूरे दिन भद्रा होने के कारण रात 09:02 मिनट के बाद राखी बांधी जा सकती है। हालांकि कुछ मतानुसार रात के समय राखी बांधना शुभ नहीं होता है। ऐसे में 31 अगस्त को  श्रावण पूर्णिमा की तिथि 07:05 मिनट तक रहेगी इस दौरान भद्रा भी नहीं होगी तो इस कारण 31 अगस्त को सुबह-सुबह राखी बांधना शुभ होगा।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2023 Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat

  1. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 30 अगस्त प्रातःकाल 10:58 बजे|
  2. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 31 अगस्त प्रातःकाल 07:05 मिनट पर|
  3. 30 अगस्त प्रदोष काल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा – रात्रि 09:01 मिनट के बाद|
  4. 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय होगा – 07:05 मिनट तक
  5. भद्रा समाप्त होने का समय होगा – रात्रि 09:01 मिनट|
  6. भद्रा पुंछ का समय – सायंकाल 05:30 मिनट से 06:31 मिनट|

रक्षाबंधन पर क्या करें Rakshabandhan Par Kya Kare 

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रारहित काल में ही मनाएं।
  2. इस दिन स्नान के बाद सूर्यदेव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।
  3. इसके बाद शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए राखी बांधनी चाहिए।
  4. राखी बांधने से पहले रक्षाबंधन की थाली को सजाएं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. सबसे पहले अपने कुलदेवता को रक्षा सूत्र अर्पित करे|
  2. राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए|
  3. सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर कलाई पर राखी बांधें।
  4. बहनें भाई के दाहिने हाथ पर रक्षासूत्र बांधे यह शुभ होता है.
  5. अंत में बहन-भाई एक दूसरे को मिठाई खिलाएं।
error: