फुलेरा दूज 2023 कब है Phulera Dooj Kab Hai 2023

फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त्त Phulera dooj Shubh Muhurat 2023

Phulera Dooj Kab Hai 2023 पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा होती है। साथ ही ब्रज में श्री कृष्ण और राधा के साथ फूलों की होली खेली जाती है। मान्यता है की अन्य शुभ मुहूर्तों की तरह फुलेरा दूज का दिन भी मांगलिक और शुभ काम करने के लिए काफी शुभ होता है। आइये जानते है साल 2023 में फुलेरा दूज तिथि, शुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज क्यों मनाई जाती है और इस दिन के उपाय क्या है.

फुलेरा दूज शुभ मुहूर्त 2023 Phulera doojka Dahan Date Time 2023

  1. साल 2023 में फुलेरा दूज 21 फ़रवरी मंगलवार को है
  2. द्वितीया तिथि आरंभ- 21 फरवरी मंगलवार सुबह 09:04 मिनट पर|
  3. द्वितीया तिथि का समापन- 22 फरवरी को सुबह 05:57 मिनट पर।
  4. गोधूलि पूजा मुहूर्त – 21 फरवरी को शाम 06:13 मिनट से लेकर शाम 06:38 मिनट तक|

फुलेरा दूज मांगलिक कार्यो के लिए शुभ phulera dooj

शास्त्रों के अनुसार, फूलेरा दूज के दिन शुभ और मांगलिक कामों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस समय गुरु बृहस्पति उदय है। इसलिए शादी-विवाह जैसे मांगलिक काम करना शुभ होगा। इसके अलावा मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना शुभ साबित होगा। फुलेरा दूज के दिन नए बिजनेस की शुरुआत करना भी शुभ होता है.

फुलेरा दूज उपाय phulera dooj ke upay

  1. मान्यता है कि इस दिन रंग बिरंगे फूल श्रीकृष्ण को अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है.
  2. इस दिन सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याओ को व्रत रखना चाहिए.
  3. मान्यता है कि फुलेरा दूज पर राधा-कृष्ण से जुड़ी रोचक कथा का श्रवण करने पर दांपत्य जीवन खुशियों से महक उठता है.
  4. इस दिन शुभ मुहूर्त में राधा कृष्ण की पूजा से मनोकामना पूरी होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि प्रेम संबंध में कोई समस्या आ रही हो तो फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पितकरने चाहिए.
  2. इस दिन उन्हें बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाएं.
  3. विवाह में देरी हो रही है तो फुलेरा दूज के दिन राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
error: