फाल्गुन पूर्णिमा 2022 Phalgun Purnima 2022 Date Time Shubh Muhurat

फाल्गुन पूर्णिमा कब है 2022 Phalgun Purnima Puja Vidhi

Phalgun Purnima 2022 Date Time Phalgun Purnima 2022 Date Time  शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी गयी है। कैलेंडर के अनुसार हर माह की पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारम्भ होता है। इस तिथि के स्वामी चंद्रदेव है इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान पुण्य और सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ होता है. फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा, होली पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है. इस दिन होलिका दहन और लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है. बहुत से लोग इस दिन व्रत उपवास भी रखते है. आज हम आपको साल 2022 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले एक विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022 Phalgun Purnima 2022 Shubh Muhurat

  1. साल 2022 में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 17 मार्च गुरुवार को रखा जायेगा |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 17 मार्च दोपहर 01:29 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 18 मार्च सोमवार दोपहर 12:47 मिनट पर|
  4. 17 मार्च को होलिका दहन भी किया जायेगा|

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि Phalgun Purnima puja vidhi

शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है इस दिन प्रातः स्नान के बाद सूर्य देव को 1 लोटा जल अर्पित कर दान करे. शाम के समय होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालियां और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करे और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाय परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए. अंत में होलिका की अग्नि में गुलाल डालकर सभी बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय Phalgun Purnima Upay

  1. किसी कार्य में सफलता के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी होलिका को अर्पित करें.
  2. होली पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का 1 दीपक जलाकर रखे इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
  3. फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद चंद्र दर्शन कर चन्द्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य दें फिर शुद्ध घी का दीपक जलाकर चन्द्रमा को खीर अर्पित करे इस उपाय से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानिया जल दी दूर होने लगती है
  4. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी जी का पूजन कर उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करे पूजा के बाद इस हल्दी को अपने धन रखने के स्थान पर रख दे.
error: